UK: देहरादून में अर्जुन हत्याकांड मामला, दो जगह पुलिस के साथ मुठभेड़ में 2 बदमाश गिरफ्तार

Breaking-
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देश का अस
- देहरादून पुलिस ने हत्याकाण्ड के शूटर और सहयोगी को विभिन्न जगह पर मुठभेड़ में किया गिरफ्तार
- Firing में दो बदमाशों को लगी गोली
- दून पुलिस का पलटवार
देहरादून :गैस एजेंसी मालिक और पूर्व कर्नल के पुत्र अर्जुन शर्मा हत्याकांड के दोआरोपियों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है. दोनों को अलग अलग जगह से गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, दोनों को गोली लगी है. हत्याकांड के दृष्टिगत जनपद देहरादून में सभी थाना क्षेत्र में एसएसपी देहरादून के निर्देश पर बदमाशों की धरपकड़ हेतु शहर से देहात तक लगातार नाकेबंदी व सघन चेकिंग कर चलाया जा रहा था अभियान. गुरूवार को, तड़के सुबह पुलिस को मिली बड़ी सफलता दो बदमाशों को अलग-अलग थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में किया गिरफ्तार.
नाकेबंदी व सघन चेकिंग के दौरान रायपुर थाना क्षेत्र में लाडपुर के जंगल में बदमाश द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई,पुलिस मुठभेड़ मे बदमाश. गिरफ्तार,बदमाश के पैर पर लगी गोली, बदमाश को गिरफ्तार कर उपचार हेतु तत्काल कॉरपोरेशन चिकित्सालय ले जाया गया. चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार बदमाश द्वारा लालतप्पर पुलिस चौकी पर पुलिस के रोकने पर ना रुककर वापस पीछे भागकर खंडर फैक्ट्री मे घुसकर पुलिस पार्टी पर फायर किया गया जवाबी कार्यवाही,मुठभेड़ मे एक बदमाश गिरफ्तार किया गया,मुठभेड़ मे गिरफ्तार बदमाश के दाहिने पैर पर लगी गोली. घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई उच्च अधिकारी मौके के लिए रवाना.
एसएसपी देहरादून पहुंचे चिकित्सालय-
एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने कोरोनेशन चिकित्सा पहुंचकर अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी ली गई. बदमाशों का चिकित्सालय में कराया जा रहा है उपचार. बदमाशों से दो देशी तमंचे वह एक स्कूटी बरामद. पूछताछ में बदमाशों ने तिब्बती मार्केट के सामने हुए हत्याकांड को अंजाम देने की बात कबुली.बदमाशों से लगातार पूछताछ जारी.



