मुनि की रेती : आये थे फिल्म शूटिंग करने, बह गए गंगा में, लेकिन जल पुलिस बचा लायी

ख़बर शेयर करें -
मुनिकीरेती :  शुक्रवार को  समय लगभग 17:00 बजे नाव घाट  मुनि की रेती पर शूटिंग के लिए आए हुए दो लड़के गंगा नदी में गंगा स्नान करने के लिए गए थे. गंगा नदी का बहाव तेज होने  व अत्यधिक के वर्षा होने  के कारण   दोनों गंगा नदी में बहने लगे. घाट पर  चीख पुकार  सुन मौके पर तैनात जल पुलिस  टीम के द्वारा योग निकेतन  घाट पर  रेस्क्यू उपकरणों की  सहायता से  दोनोें  लड़कों का सकुशल रेस्क्यू किया गया. ये  दोनों लड़के फिल्म  शूटिंग में टेंट का कार्य करते हैं. घाट पर सभी यात्रियों व दोनों लड़कों के द्वारा पुलिस टीम का धन्यवाद किया गया ।
रेस्क्यू किया गए व्यक्तियों के नाम –
1- मोहम्मद हाशिम पुत्र    मरवुल मिस्त्री उम्र 26वर्ष 
2 – इमरान पुत्र   शब्बीर अहमद   उम्र 19 वर्ष 
पता-लक्ष्मी नगर  थाना  सागरपुर दिल्ली
रेस्क्यू टीम के कर्मचारीयों  के नाम –
1-  हेड कांस्टेबल सुभाष ध्यानी 
2- हेड कांस्टेबल राजेंद्र चौहान 
3- हेड कांस्टेबल विदेश चौहान 
4- गोताखोर पीयूष चौहान 
5- गोताखोर महेंद्र चौधरी

Related Articles

हिन्दी English