मुनि की रेती : भाजपा नरेन्द्र नगर मंडल संकल्प सभा का आयोजन हुआ लक्ष्मण कुण्ड तपोवन में

ख़बर शेयर करें -
मुनि की रेती : (मनोज रौतेला) विकसित भारत के 11 वर्ष – सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित” सोमवार को   अमृतकाल कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी नरेंद्रनगर मंडल द्वारा  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के ऐतिहासिक नेतृत्व में “11 वर्ष विकसित भारत – अमृतकाल” की उपलब्धियों के उपलक्ष्य में एक मंडल संकल्प सभा का आयोजन किया गया।
इस आयोजन का सफल नेतृत्व मंडल अध्यक्ष  रमेश पुन्डीर  अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।  संकल्प सभा मुख्य वक्ता  अर्जुन दवान   जिला कार्यसमिति सदस्य  के द्वारा सभी कार्यकर्ताओं  को  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र  मोदी  के 11 साल विकास  कार्यों को साझा किया।प्रधानमंत्री  मोदी  की सेवा कार्य में, प्रमुख तौर पर  स्वच्छ भारत मिशन, जिसके तहत  11 करोड से अधिक शौचालय बने, जन औषधि केंद्र, गरीब लोगों को सस्ती दवाइयां उपलब्ध करवाना, आयुष्मान कार्ड, हर गरीब परिवार को पांच लाख का हॉस्पिटल खर्चा,  डिजिटल इंडिया, डीबीटी,एक देश एक राशन कार्ड, प्रधान मंत्री आवास योजना, जन धन खाता योजना, उज्वला  कनेक्शन, किसान सम्मान निधि, धारा 370,35ए, राम मंदिर का निर्माण, रेल प्रोजेक्ट,ऑल वेदर रोड, मिशन सिंदूर,आदि जैसे कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं. कई कार्य और होने हैं जो आने वाले समय में दिखेंगे.
इस अवसर पर मेरे साथ उपस्थित रहे: उनमें  नगर पंचायत अध्यक्षती विनीता बिष्ट, किसान मोर्चा जिला महामंत्री  ज्योति बर्थवाल, मंडल महामंत्री राधा कृष्ण रयाल  एवं  जयंत शर्मा,मंडल उपाध्यक्ष  गीता दवाण  व  कुंदन नेगी,वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष  अशोक कण्डवाल,मंडल मंत्री  शाकुंतला असवाल, आई टी संयोजक स्वाति शर्मा,शक्तिकेंद्र संयोजक  रतनमणि बर्थवाल,सभासद  ज्योति  भंडारी,सभासद  वीरेंद्र सिंह गोसाई (कनू भाई),सभासद  आशा बिष्ट, साथ ही भाजपा के समर्पित, वरिष्ठ, ज्येष्ठ, श्रेष्ठ पदाधिकारीगण, मातृशक्ति एवं देवतुल्य कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे।मुझे इस आयोजन में मुख्य वक्ता के रूप में भाग लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह एक गर्व का क्षण था जब हमने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की 11 वर्षों की ऐतिहासिक यात्रा को साझा किया।

Related Articles

हिन्दी English