मुनि की रेती : हुई बोर्ड बैठक…तहबाजारी ठेका प्रथा को बंद करने हेतु सर्वसम्मति से हुआ निर्णय

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
मुनि की रेती:  नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की बोर्ड बैठक में तहबाजारी ठेका प्रथा को बंद करने हेतु सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 पर चर्चा की गई, जिसमें अनुमानित आय 36,50,14,915 रूपए व व्यय 33,36,28,000 रूपए प्रस्तुत किया गया। 
शुक्रवार को पालिका सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक को संबोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने बताया कि तहबाजारी ठेका प्रथा के कारण नगर क्षेत्र में लगातार रेहड़ियों व फड़ों का अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। इससे नगर क्षेत्र की सुदंरता खराब हो रही है और बिना पुलिस वेरिफिकेशन के असमाजिक तत्व पालिका क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं। कहा कि जनहानि ना हो, यह बोर्ड का प्रथम कर्तव्य है। इस पर सभी सभासदों ने अपनी सहमति जताई और प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। अब पालिका के द्वारा स्वयं तहबाजारी वसूली जाएगी। इसके साथ ही समस्त पार्किंगों में 15 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी कर टेंडर करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।मौके पर अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी, सभासद मीनू, विनोद खंडूडी, सचिन रस्तोगी, ब्रिजेश गिरी, लक्ष्मण भंडारी, बबीता रमोला, गजेंद्र सिंह सजवाण, स्वाति पोखरियाल, रेखा पैन्यूली, विनोद सकलानी, निशा नेगी, प्रशासनिक अधिकारी दिनेश कृषाली, लेखाकार प्रद्युमन कृषाली, कर अधीक्षक अनुराधा गोयल, मुख्य सफाई निरीक्षक नितिन सती, लेखालिपिक सूरज पुंडीर, विवेक भंडारी, लिपिक कल्याण सिंह नेगी, प्रकाश अवस्थी, विकास सेमवाल, संजय भंडारी, अनुज, आकाश कैंतूरा, वर्क एजेंट संदीप बिष्ट, आशीष कुड़ियाल, केदार मिश्रवाण, सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण आदि उपस्थित थे।
————-
डॉग शुल्क का होगा निर्धारण-
नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की बोर्ड बैठक में आवारा व पालतू श्वानों पर चर्चा की गई। जिसमें नगर क्षेत्र में श्वानों को पालने पर शुल्क लेने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। इसके तहत प्रतिबंधित नस्ल के श्वानों को पालना वर्जित रहेगा। पालिकाध्यक्ष ने जल्द ही बॉयलाज तैयार करने के निर्देश दिए।
————-
दुकानों की नीलामी होगी
नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की बोर्ड बैठक में दुकानों की नीलामी कर राजस्व बढ़ाने पर चर्चा की गई। इसके तहत खाराश्रोत पार्किंग के समीप स्थित 04 दुकानों की नीलमी किए जाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
————-
सभासदों ने दिए प्रस्ताव 
नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की बोर्ड बैठक में सभी सभासदों ने अपने प्रस्ताव रखे। वार्ड 01 की सभासद मीनू ने आउटसोर्स कर्मियों के ठेकेदार का अनुबंध निरस्त करने की मांग रखी, कहा कि कुछ आउटसोर्स कर्मचारियों का ईपीएफ नहीं आ रहा है, जो कि वित्तीय अनियमितता है। वार्ड 02 के सभासद विनोद खंडूड़ी ने लक्ष्मण झूला रोड पर असवाल शटर के समीप निकाय की सीमा में खतरनाक ढाल को सही करने की मांग रखी, कहा कि आए दिन उस स्थान पर लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने आस्था पर स्थित जर्जर शौचालय की शीघ्र मरम्मत किए जाने की मांग रखी। वार्ड 03 के सभासद सचिन रस्तोगी ने गली नंबर 24, शीशम झाड़ी में पुरानी सीवर लाइन के स्थान पर नई सीवर लाइन बिछाने का प्रस्ताव रखा। साथ गली नंबरों को बलने की मांग की। वार्ड 04 के सभासद ब्रिजेश गिरी ने विभिन्न विभागों के द्वारा शीशम झाड़ी क्षेत्र में कार्य करने के बाद मलबा छोड़े जाने पर आपत्ति जताई और सम्बन्धित ठेकेदारों पर कार्यवाही की मांग की। वार्ड 05 के सभासद लक्ष़्मण भंडारी ने गढ़वाली धर्मशाला, 14 बीघा के समीप निगम व पालिका के सीमा विवाद के निस्तारण की मांग रखी। वार्ड 06 की सभासद बबीता रमोला ने 14 बीघा तटबंध पर कुसुम भारती पब्लिक स्कूल के समीप निकाय की सीमा पर द्वारा बनाए जाने,  क्षतिग्रस्त चैंबरों, सड़कों की मरम्मत व सीसीटीवी लगाए जाने का प्रस्ताव रखा। वार्ड 07 के सभासद गजेंद्र सिंह सजवाण ने सीजन के दिनों पर 14 बीघा पुल में बढ़ते ट्रैफिक के मद्देनजर पुल पर फुटपाथ बनाए जाने की मांग की। साथ ही 14 बीघा पुल में राज्य आंदोलनकारियों की मूर्तियां लगाए जाने का प्रस्ताव रखा। वार्ड 08 की सभासद स्वाति पोखरियाल ने आनंद विहार में सीवर लाइन बिछाने की धनराशि को 02 किश्तों में दिए जाने, सीसी सड़क के निर्माण, बरसाती पानी की निकासी कार्य किए जाने का प्रस्ताव रखा। इसके साथ ही उन्होंने बारिश के दिनों में हर्बल गार्डन से आने वाले बरसाती पानी की रोकथाम के लिए चेकडैम बनाने हेतु वन विभाग को पत्र प्रेषित किए जाने की मांग रखी। वार्ड 09 की सभासद रेखा पैन्यूली ने राजीव ग्राम में शीघ्र हाइटेक लाइब्रेरी के निर्माण की मांग की। वार्ड 10 के सभासद विनोद सकलानी ने ढालवाला बाईपास में शीघ्र शौचालय का निर्माण किए जाने, सुमन पार्क के पीछे खेल मैदान बनाए जाने, खस्ताहाल मार्गों की मरम्मत की मांग की। वार्ड 11 की सभासद निशा नेगी ने खराब स्ट्रीट लाइटों को शीघ्र बदले जाने की मांग रखी, साथ ही कूड़ा वाहन के समय पर आने की मांग की।
ALSO READ:  UK :व्यय वित्त समिति की बैठक, इन प्रस्तावों में लगी मुहर, जानें

Related Articles

हिन्दी English