उत्तराखंड में निकाय चुनाव…57% मतदान, 25 को आएगा परिणाम

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून :  गुरूवार का दिन उतराखंड में चुनाव के नाम रहा… राज्य में  11 नगर निगम, 43 नगर पालिका और 46 नगर पंचायत यानी कुल 100 निकायों में मतदान हुआ. मतदान शांति पूर्ण रहा.   बैलेट पेपर से मतदानहुआ.  गुरूवार को  सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ. शाम पांच बजे गेट बंद हो गए थे. जो अन्दर आया उसको वोटिंग की अनुमति थी.  कई जगहों पर लम्बी लाइन देखने को मिली. लेकिन धीमा मतदान और कई लोगों के वोटिंग लिस्ट से नाम गायब मिले. लोग शिकायत करते रह गए.   शाम चार बजे तक कुल 56.81 फीसदी मतदान हुआ. हालांकि, देहरादून के केसर वाला क्षेत्र में मतदाताओं के वोटिंग के बहिष्कार की भी बात सामने आई.चंपावत जिले में लोहाघाट के कचहरी वॉर्ड में मतदान शुरू हुआ ही था कि कुछ मतदाताओं ने वोटिंग में इस्तेमाल की जाने वाली स्याही में दिक्कत आने की शिकायत की.  प्रत्याशियों की आपत्ति के बाद जोनल मैजिस्ट्रेट मतदान को रोक दिया. इससे लोगों को वोटिंग के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा. देहरादून नगर निगम के वॉर्ड नंबर-57 के मानव भारती स्कूल में बने मतदान केंद्र पर BJP विधायक उमेश काऊ और निर्दलीय विवेक कोठारी उर्फ डिम्पी के बीच तीखी झड़प हुई. कई जगहों पर लोगों का विरोध भी देखा गया. खास तौर पर जनप्रतिनिधि जब पहुंचे थे.  ऋषिकेश नगर निगम की सीट पर ऋषिकेश विधायक और कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल वोट की अपील करते नजर आए. वह गुमानीवाला, मनसा देवी क्षेत्र में मतदान केंद्र पर पहुंचे थे. जनता से BJP प्रत्याशियों के पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे थे. इसी बीच, उनके सामने निर्दलीय मेयर प्रत्याशी के समर्थक चुनाव चिह्न ‘कुल्हाड़ी’ के नारे लगाने लगे. इस पूरे घटनाक्रम का एक विडियो भी सामने आया है. जो सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहा है.   पौड़ी में  नगर पालिका चुनाव के दौरान वॉर्ड नंबर-5 में नाबालिग बच्चों के नाम वोटर लिस्ट में शामिल किए जाने का मामला सामने आने के बाद हंगामा हो गया.   कुछ स्थानीय लोगों के नाम लिस्ट से गायब थे.  ऋषिकेश में एक अपार्टमेंट से लगभग  700 से 800 वोटर्स के नाम गायब मिले.  जो हैरान करने वाला था. कई लोगों के नाम जुड़े हुए थे जबकि उनको पता तक नहीं था उनके किसने जोड़ दिए. कैसे जुड़ गया नाम लिस्ट में ?

ALSO READ:  ऋषिकेश : भगवत प्रसाद मकवाना,  उपाध्यक्ष, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग, द्वारा नगर निगम ऋषिकेश सभागार में बैठक ली गयी, जानें

Related Articles

हिन्दी English