यूपी : सुल्तानपुर में 58 लाख की लागत से बने सरोवर व उपवन का नगर पालिका परिषद द्वारा कराया गया लोकार्पण

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • नमो वन सरोवर के नाम से जाना जाएगा सरोवर व उपवन : प्रवीण कुमार अग्रवाल
दीपांकुश चित्रांश क़ी रिपोर्ट…खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ नगर पालिका परिषद द्वारा वार्ड नरायनपुर स्थित सौरमऊ में उत्तर प्रदेश सरकार की महती योजना ‘‘नगरीय झील तालाब पोखर संरक्षण योजना’’ के तहत पुराने जीर्णशीर्ण तालाब के कायाकल्प हेतु शासन को भेजे गये प्रस्ताव की स्वीकृति उपरान्त उक्त स्थल पर नमोवन/सरोवर का निर्माण 58.00 लाख की लागत से कराया गया है, जिसका पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता एवं सुशील त्रिपाठी जिलाध्यक्ष भाजपा,शैलेन्द्र प्रताप सिंह  सदस्य विधान परिषद की गौरवमयी उपस्थिति में मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा विजय बहादुर पाठक द्वारा विधिवत पूजन कर लोकार्पण किया गया।
समारोहपूर्वक आयोजित इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह काफी पुराना तालाब है,जो अत्यन्त जीर्णशीर्ण व दयनीय अवस्था में था,स्थानीय लोगों व स्थानीय सभासद द्वारा इसके जीर्णोद्धार की बराबर मॉग की जा रही थी, पालिका द्वारा ‘‘नगरीय झील तालाब पोखर संरक्षण योजना’’ के तहत इस तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौन्दर्यीकरण का कार्य तथा सघन वृक्षारोपण कर पार्क/उपवन के रूप में विकसित कराया गया है। यह तालाब लगभग 100×100 वर्ग मीटर की भूमि में निर्मित है, जिसमें तालाब की खुदाई, सफाई व किनारे मिट्टी पटान, तालाब के अन्दर पत्थर की पिचिंग, 300 मी0 इन्टरलॉकिंग पाथ वे,हाईमास्ट लाइट,बैठने के लिए बेंच व पौधरोपण आदि कार्य कराते हुए मूलभूत सुविधाओं सहित जनता को समर्पित किया गया है साथ ही बताया कि नगर पालिका बोर्ड द्वारा इस सरोवर व उपवन का नामकरण देश के यशस्वी प्रधानमन्त्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी जी से प्रेरित होकर ‘‘नमो वन/सरोवर’’ किया गया है।
पालिकाध्यक्ष ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए कहा की नगर पालिका द्वारा केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार की विभिन्न महती योजनाओं में नगर के अन्दर जनहित में विकास कार्य कराये जा रहे हैं, मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा विजय बहादुर पाठक ने इस नवनिर्मित नमोवन/सरोवर के उदघाटन अवसर पर नगर पालिका द्वारा शासन की मंशानुरूप कराये गये इस कार्य की सराहना की तथा बताया कि यह स्थल प्रयागराज अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट है,पौराणिक व पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत महत्वपूर्ण स्थल है। यहॉं पर आने जाने वाले लोगों को काफी सुविधा होगी,प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के विकसित भारत 2047 के संकल्पों को पालिकाध्यक्ष नगर पालिका के माध्यम से साकार कर रहे हैं। स्थानीय नागरिकों से अपील किया कि सरकार विभिन्न योजनाओं के तहत जनहित में कार्य कराती है, जनता का भी कर्तव्य है कि इस प्रकार के रमणीय स्थलों व पार्कों आदि को स्वच्छ रखते हुए अपना सहयोग प्रदान करें, जिससे ऐसे कार्यों की भव्यता प्रदर्शित हो। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा रूद्राक्ष का एक वृक्ष भी रोपित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय सभासद अखिलेश मिश्र तथा मंच संचालन सभासद प्रवीण मिश्र ने किया।
ALSO READ:  UK : पद्मश्री कैलाश खेर का कैलासा बैंड के साथ परमार्थ निकेतन में में आगमन, आज शाम कार्यक्रम

Related Articles

हिन्दी English