नगर आयुक्त ने किया औचक निरिक्षण गोविन्द नगर स्थित लीगेसी कचरा निस्तारण केंद्र का, मिली खामियां, दिया नोटिस

आकस्मिक स्थलीय निरीक्षण के दौरान पाया गया कि मै0 रोल्स इंडिया वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा अनुबंध की शर्तों के अनुसार लीगेसी कचरा का निस्तारण नहीं किया गया है

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : नगर निगम ऋषिकेश के अंतर्गत गोविंद नगर में लीगेसी कचरा के निस्तारण हेतु की जा रही कार्रवाई का शैलेंद्र सिंह नेगी नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया।आकस्मिक स्थलीय निरीक्षण के दौरान पाया गया कि मै0 रोल्स इंडिया वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा अनुबंध की शर्तों के अनुसार लीगेसी कचरा का निस्तारण नहीं किया गया है। निरीक्षण के दौरान मौके पर बड़ी मात्रा में लीगेसी कचरा पाया गया जबकि संबंधित एजेंसी का पूर्व में विस्तारित समय अवधि भी मार्च 2024 में समाप्त हो रही है। निरीक्षण के दौरान मात्र तीन कर्मचारी मौके पर उपस्थित पाए गए। कार्य बंद पाया गया । निरीक्षण के दौरान रमेश सिंह रावत सहायक नगर आयुक्त भी उपस्थित हुए।इस संबंध में संबंधित एजेंसी मै0 रोल्स इंडिया वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड को 3 दिन के अंदर राजकीय कार्य में लापरवाही एवं अनावश्यक विलंब करने का कारण स्पष्ट करने हेतु नोटिस प्रेषित किया गया है तथा नियत अवधि तक कार्य को पूर्ण करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं । इसके साथ ही संबंधित एजेंसी से अवशेष कार्य को पूर्ण करने हेतु कार्य योजना भी तलब की गई है।
ALSO READ:  UK :‘मुख्यमंत्री ने घनसाली में किया 41.21 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास‘

Related Articles

हिन्दी English