मुनि की रेती : महिलाओं विश्व में शांति और युद्ध विराम की कामना ने की विशेष  गंगा आरती

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • महिलाओं ने विश्व शांति और युद्ध विराम की मां गंगा से कामना
  • महिलाओं ने विश्व शांति और युद्ध विराम विशेष यज्ञ अनुष्ठान आयोजित किया
ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट के तत्वाधान में महिलाओं द्वारा की जा रही विश्व की प्रथम महिला गंगा आरती में पूर्णानंद घाट जानकीपुल में चौत्र नवरात्रि के मौके पर विश्व शांति के लिए विशेष महिलाओं ने विश्व शांति और युद्ध विराम की कामना को लेकर विशेष यज्ञ अनुष्ठान आयोजित किया गया। पिछले कई दिनों से इजराइल, ईरान और अमरिका आदि देशों में युद्ध की स्थिति निर्मित हो गई है। अंतर्राष्ट्रीय तनाव को देखते हुए इस आयोजन में दुनिया भर के कल्याण की प्रार्थना की गई और विशेष रूप से विश्व शांति के लिए आहुतियां दी गई। दूर-दूर से आए श्रद्धालु एक ही भावना लेकर पहुंचे पूरी दुनिया में शांति बनी रहे। दुनिया में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात के बीच इस यज्ञ के जरिए सकारात्मक ऊर्जा फैलाने की कोशिश की। गंगा आरती कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
डॉ. ज्योति शर्मा ने कहा दुख, भूख और युद्ध के अंत के लिए एक मनोवैज्ञानिक क्रांति लानी होगी, लेकिन हममें से बहुत कम इस तथ्य का सामना करने के इच्छुक हैं। हम शांति पर बहस कर लेंगे, कानून की योजनाएं बना लेंगे, नए-नए संगठनों, संयुक्त राष्ट्र इत्यादि का गठन कर लेंगे, लेकिन हम शांति नहीं ला पाएंगे, क्योंकि हम अपने पद, अधिकार, धन; अपनी संपत्ति, मूढ़तापूर्ण जीवनशैली को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं।ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ज्ञानी  ने कहा ईरान पर अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमले के बाद पश्चिमी एशिया में संकट के बादल मंडरा रहे हैं। बाहरी युद्ध की समाप्ति के लिए आपको अपने भीतर के युद्ध को खत्म करना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी कहा भारत का रुख रखते हुए कहा कि पश्चिम एशिया में संकट गहरी चिंता का विषय है। भारत शांति और स्थिरता का पक्षधर है और भारतीयों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर उपस्थित श्रद्धालुओ ने एकजुट होकर विश्व शांति की कामना की और हिंसा के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। उन्होंने विश्व के लोगों से आपसी भाईचारे, प्रेम और सहिष्णुता बनाए रखने की अपील की।मुख्य रूप से गंगा आरती में आचार्य सोनिया राज, पूनम रावत, अंजना उनियाल, पुष्पा शर्मा, वंदना नेगी, गायत्री, प्रमिला रजनी रावत आदि ने सहभागिता की।
ALSO READ:  देहरादून : उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा का ध्वज का विमोचन हुआ, ये हैं पदाधिकारी, जानें

Related Articles

हिन्दी English