मुनि की रेती : वार्ड ६ की सभासद बबिता रमोला ने सीवर लाइन निर्माण, स्वागत द्वार निर्माण, एवं अन्य जन समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपा
मुनि की रेती : वार्ड छह की सभासद बबिता रमोला अपने वार्ड में सीवर लाइन निर्माण, स्वागत द्वार निर्माण, एवं अन्य जन समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपा चेयरमैन और EO नगर पालिका को. जिसमें बबिता रमोला अपने वार्ड में होने वाले विकास कार्यों को लेकर बिन्दुवार चेयरमैन और EO से क्षेत्र में काम कराने की मांग की है. पांच बिंदु उन्हूने ज्ञापन में रखे हैं जिन्हें जनहित में करवाने की मांग की गयी है.
ज्ञापन में कहा गया है वह इस प्रकार है –
सेवा में,
श्रीमान अधिशासी अधिकारी / अध्यक्षा महोदय नगर पालिका परिषद, मुनि की रेती-ढालवाला
विषय: वार्ड संख्या 6 में सीवर लाइन निर्माण, स्वागत द्वार निर्माण, एवं अन्य जन समस्याओं के संबंध में ज्ञापन।
महोदय,
1-सविनय निवेदन है कि वार्ड संख्या 6 में गब्बर सिंह चौहान जी के मकान से लेकर उत्तम रमोला जी के मकान तक तथा उर्मिला गौड़ जी के मकान से लेकर सुंदर सिंह गुसाई जी के मकान तक सीवर लाइन निर्माण हेतु प्रस्ताव पूर्व में बोर्ड बैठक में प्रस्तुत किया गया था। उक्त प्रस्ताव को आपके द्वारा जल संस्थान को प्रेषित किया गया, जिसके पश्चात जल संस्थान द्वारा कार्य प्रारंभ हेतु भुगतान स्थानांतरण (Payment Transfer) के संबंध में पत्र भी प्राप्त हो चुका है।
अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि शीघ्र अति शीघ्र संबंधित खाते में धनराशि स्थानांतरित करने की कार्यवाही सुनिश्चित करें, ताकि वार्ड में सीवर लाइन का कार्य शीघ्र प्रारंभ हो सके। वर्तमान में पुरानी सीवर लाइन अत्यंत जर्जर अवस्था में है, जिससे क्षेत्रवासियों को गंन्दगी एवं आसुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
2-साथ ही, वार्ड क्षेत्र में कुसुम भारती पब्लिक स्कूल के समीप, जो कि मुनि की रेती क्षेत्र की सीमा का प्रारंभिक बिन्दु है, वहां एक स्वागत द्वार (Welcome Gate) का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। इस संबंध में पूर्व में भी प्रस्ताव एवं पत्र आपको प्रेषित किया जा चुका है। अतः आपसे अनुरोध है कि उक्त प्रस्ताव को स्वीकति प्रदान करते हुए शीघ अति शीघ्र स्वागत द्वार के निर्माण की कार्यवाही सुनिश्चित करने की कपा करें।
3-महोदय वार्ड क्षेत्र एवं मुनि की रेती क्षेत्र ढालवाल क्षेत्र सहित कई स्थानों पर लगे बोडों पर गली नं०, मकान नं० एवं पते अंकित नहीं हैं, जिससे आमजन को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। कृपया इस समस्या का भी संज्ञान लेकर आवश्यक कार्यवाही करने का कष्ट करें।
4-महोदय साथ ही, क्षेत्र में अनेक छोटी-छोटी समस्याएं जैसे जालों का टूटना, पानी निकासी चैंबरों की मरम्मत आदि । रोडों पर छोटे-छोटे पेंच आदि कार्य समय-समय पर आदि उत्पन्न होती रहती है। जिनका समाधान वार्ड स्तर पर शीघ्रता से किया जाना आवश्यक होता है। वर्तमान प्रक्रिया अत्यधिक जटिल एवं समय लेने वाली है। अतः आपसे अनुरोध है कि ऐसी लघु समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु वार्ड सभासदों को आवश्यक अधिकार प्रदान करने की कृपा करें।
5-महोदय इसके अतिरिक्त, क्षेत्र में आए दिन आवारा पशुओं के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे कभी वाहनों को क्षति पहुँच रही है तो कभी आमजन घायल हो रहे हैं। यह समस्या अत्यंत गम्भीर रूप ले चुकी है। इस संबंध में कई बार आपका संज्ञान आकर्षित किया जा चुका है, किन्तु अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है। अतः आपसे निवेदन है कि जन हित एवं सुरक्षा को ध्यान में हुए आवारा पशुओं की समस्या के स्थायी समाधान हेतु शीघ्र आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।



