मुनि की रेती :PWD तिराहे पर ट्रक पलटा एक की मौत

मुनि की रेती : PWD तिराहे पर मंगल आश्रम के सामने शाम के वक्त एक ट्रक पलट गया, ट्रक में रेत भरा हुआ था और पहाड़ की तरफ से नीचे की तरफ ऋषिकेश जा रहा था. जैसे ही तिराहे पर पहुंचा ट्रक चालक ने कण्ट्रोल खो दिया. घटना में एक ब्यक्ति की मौत हो गयी. बताया जा रहा है मृतक ट्रक ड्राईवर है. आपको बता देना इस तिराहे पर ढलान होने की वजह से अधिकतर गाड़ियों के चालक कण्ट्रोल खो बैठते हैं और दुर्नघटना हो जाती है. मौके पर मुनि की रेती पुलिस और SDRF की टीम पहुंची है. क्रेन के द्वारा ट्रक को उठाया गया है ताकि ट्रेफिक चलता रहे.
मुनि की रेती थाना प्रभारी रितेश शाह के मुताबिक़, रेत से भरा एक ट्रक वाहन संख्या UK08CA9393 ब्रह्मानंद मोड़ से कैलाश गेट की तरफ जाते हुए स्थान पीडब्लूडी तिराहे पर पलट गया जिसमें एक व्यक्ति की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मृत्यु हो गयी है। इसके अतिरिक्त उक्त ट्रक पलटकर पास में खड़े एक थ्री व्हीलर टेम्पो वाहन संख्या UK14TA5665 के ऊपर गिरा है जिसमे प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार उस समय कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था ।मौके पर से मृत व्यक्ति के शव को हटाकर चिकित्सालय भिजवाया गया है व मृतक की पहचान करने के प्रयास किया जा रहे है। ट्रक चालक के संबंध में जानकारी की जा रही है।पलटे हुए ट्रक को मौके पर से हीड्रा की मदद से हटाया जा रहा है, यातायात सामान्य है।मुनि की रेती पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.



