मुनि की रेती : रन फार योगा, घर घर योगा ,स्वस्थ्य मन काया का शुभारम्भ MD, GMVN, प्रतीक जैन ने फ्लैग ऑफ कर किया

मुनि की रेती : अंतराष्ट्रीय योग महोत्सव #GMVN के पांचवे दिन मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया. योगा साधकों को योग प्राणायाम सेशन के साथ शुक्रवार को रन फार योगा, घर घर योगा, स्वस्थ्य मन काया ओर विश्व शान्ति के लिए मैराथन दौड़ का शुभारम्भ हुआ. निगम के प्रबन्ध निदेशक प्रतीक जैन ने दौड़ को ग्रीन फ्लैग ऑफ कर शुरू किया. इस दौरान, दौड़ में विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया।इस अवसर पर निगम के महाप्रबंधक प्रशासन लक्ष्मी राज चौहान, डी. एस ओ टिहरी ने छात्रों का उत्साह वर्धन किया।
शुक्रवार को , योग महोत्सव में भारी संख्या में नगर के स्कूली बच्चों ने मैराथन दौड़ का हिस्सा बनकर योग के लिए ,विश्व शान्ति और तनाव रहित जीवन के लिए प्रतिभाग किया । यह मैराथन दौड़ टिहरी गढ़वाल के गंगा रिजोर्ट से प्रारम्भ होकर पौड़ी गढ़वाल स्वर्गाश्रम,टैक्सी स्टैंड से लक्ष्मण झूला पुलिस चौकी से फिर परमार्थ निकेतन बाघ खाला,भागीरथी धाम से होते हुए जानकी झूला होते हुए गंगा रिजोर्ट पहुंची. इसमें सैकड़ों स्कूली छात्रों ने भी बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करने में रुचि दिखाई। रैली को सफल बनाने में वहीद अहमद, राजपूत, अजय चौहान, दीपक रावत, सर्वजीत सिंह, शहजाद, मेहरवान रांगड़, अर्जुन, अमित पंवार, हेमंत , मनीष,, देबू रावत, सुनील भारद्वाज सहित निगम एवम खेल अधिकारी टिहरी, पौड़ी शामिल रहे।बच्चों के उत्साह वर्धन के लिये खुद MD प्रतीक जैन, सहित लक्ष्मी राज चौहान सहित निगम के वरिष्ठ जन भी दौड़ का हिस्सा बने।इस दौड़ में प्रथम,द्वितीय, एवम तृतीय को पुरस्कार प्रदान कर रैली में प्रतिभाग करने वाले को प्रमाण पत्र प्रदान दिया जायेगा।



