मुनी की रेती: पुलिस ने होटल रेस्टोरेंट रिसोर्ट में किया औचक निरीक्षण, एक पिला रहा था ग्राहकों को शराब, किया चालान…(वीडियो)

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

 

मुनी की रेती। पुलिस ने देर शाम मुनिकीरेती क्षेत्र में होटल्स, रिजॉर्ट्स,रेस्टोरेंट में औचक निरीक्षण किय। जिसमें स्विस कॉटेज तपोवन में होटलों/रेस्टोरेंट की आकस्मिक चैकिंग की गई, दौराने चेकिंग ROD House रेस्टोरेंट द्वारा अपने रेस्टोरेंट में पर्यटकों को बैठाकर अवैध रूप से शराब पिलाई जा रही थी। जिस पर कार्यवाही करते हुए रेस्टोरेंट संचालक के विरुद्ध 83 पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई।

ALSO READ:  ऋषिकेश : भगवत प्रसाद मकवाना,  उपाध्यक्ष, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग, द्वारा नगर निगम ऋषिकेश सभागार में बैठक ली गयी, जानें

पुलिस की इस कार्रवाई से मुनिकीरेती क्षेत्र में होटल रेस्टोरेंट और रिजॉर्ट्स संचालकों में हड़कंप मच गया। आपको बता दें कि यह क्षेत्र ड्राई क्षेत्र है यहां पर कई बार शिकायतें मिलती रहती हैं शराब परोसने की और शराब बिक्री की अवैध नशे के कारोबार की भी शिकायतें यहां लगातार मिलती रहती है। ऐसे में पुलिस की खास नजर रहती है इन पर। उसी क्रम में यह औचक निरीक्षण किया था मुनि की रेती  पुलिस ने। प्रभारी निरीक्षक मुनि की रेती रितेश शाह के मुताबिक आगे भी हम इस तरह की कार्यवाही जारी रखेंगे और जो भी कानून तोड़ता हुआ मिला या गैरकानूनी तरीके से काम करता हुआ मिला। उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ALSO READ:  UK : धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान, उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें

Related Articles

हिन्दी English