मुनि की रेती : १६ से २२ मार्च तक हो अन्तराष्ट्रीय योग महोत्सव होगा आयोजित गंगा रिसोर्ट में

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

मुनि की रेती : GMVN गंगा रिसोर्ट में आयोजित होने वाले 16 से 22 मार्च तक इंटरनेशनल योगा फेस्टिवल (IYF २०२६ को लेकर प्रेस प्रेस आयोजित की गयी थी. जिसमें GMVN के MD प्रतीक जैन पत्रकारों के सामने महोत्सव को लेकर रूप रेखा रखी.

7 दिन चलने वाले अंतराष्ट्रीय योग महोत्सव के आयोजन को लेकर गढ़वाल मण्डल विकास निगम के प्रबन्ध निदेशक प्रतीक जैन ने पत्रकारों से मुलाकात कर आगामी 16 मार्च से 22 मार्च तक होने वाले योग महोत्सव 2026 के कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। 16 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे शुभारम्भ योग महोत्सव का. वहीँ२२ मार्च को समापन पर पहुंचेंगे राज्यपाल लेट. जन. (से) गुरमीत सिंह. प्रेस वार्ता के दौरान जैन ने बताया,   एक सप्ताह तक संचालित होने वाला योग महोत्सव इस बार दिव्य ओर भव्य रूप से स्थानीय जन की सहभागिता ओर विदेशी मेहमानों के स्वागत सत्कार अपनी परम्परा ,सँस्कृति के अनुरूप किया जाएगा।उन्होंने कहा कि 16 मार्च को इस कार्यक्रम की शुरुवात प्रातः 10 बजे उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  करेंगे जिसमें प्रदेश के मंत्री, विधायको के शामिल होने की संभावना है। इस योग महोत्सव में प्रतिदिन योग, प्राणायाम ओर योग के अनेक तत्वों पर विद्वान योगाचार्यो के माध्यम से योग साधकों को ज्ञान, अनुभव साझा किए जाने है।इस बार योग साधकों को महेश योगी आश्रम स्वर्गाश्रम पौड़ी में  एक योग कक्षा संचालित कर इसके महत्व को पर्यटकों को अवगत कराने का ताकि ये हैरिटेज के रूप में पर्यटकों को आकर्षित कर सके।उन्होंने कहा कि इस बार सप्ताह के सात दिन अलग अलग विधाओं को मर्मज्ञ विशेषज्ञों द्वारा सम्बोधन होगा जिसमें आप अपनी जिज्ञासा को साझा कर  निष्कर्ष पर पहुंच सकते है। शाम को नियमित गङ्गा आरती के बाद भक्तिरस, भजन संध्या ओर उत्तराखण्ड सहित अपने देश की सांस्कृतिक, सभ्यता को जानने का अवसर प्राप्त होगा।इसमें प्रसिद्द भजन गायक अनूप जलोटा, इस्कॉन भक्तिमय, नरेंद्र सिंह नेगी सहित अन्य सांस्कृतिक टीम के माध्यम से योग, अध्यात्म के साथ भक्ति रस की गङ्गा, देश की सांस्कतिक रंगों की छठा देखने को मिलेगी।
प्रबन्ध निदेशक  जैन ने कहा कि जन सहभागिता को आगे बढ़ाकर योग महोत्सव के कार्यक्रम को किया जाना है ।आपके सुझाव, विचारों का स्वागत है । उन्होंने कहा कि योग  को घर घर पहुंचाने के लिये निगम बहुत जल्द देहरादून में योग, प्राणायाम की क्लास संचालित किये जाने पर अंतिम निर्णय ले सकता है।उन्होंने कहा कि योग महोत्सव में एक क्रॉस कंट्री का आयोजन किया जाएगा   जो गङ्गा रिजॉर्ट से प्रारम्भ होकर रामझूला मैरीन ड्राइव, स्वर्गाश्रम आदि से जानकी सेतु बीटल्स आश्रम  आदि से गङ्गा रिजॉर्ट समाप्त होगी। अभी तक 25 योग संस्थानों से सम्पर्क कर उनके योग साधकों को योग महोत्सव में शामिल होने का आश्वासन प्राप्त हुआ है।कई प्रसिद्द योगाचार्य इसमें अपनी प्रतिभा का योग साधकों को परिचय कराएंगे।ज्जिमने विपिन जोशी, लक्ष्मी नारायण जोशी, डॉक्टर मनोज रांगड़(ओशो), आर्ट ऑफ  लिविंग के गुरु अध्यात्म के प्रखर सी  सी रविशंकर, शान्ति कुंज के गायत्री परिवार, पतञ्जलि योग पीठ सहित अन्य संस्थाओं के नामचीन लोग प्रतिभाग कर व्याख्यान दे सकते है। कार्यक्रम का समापन 22 मार्च को उत्तराखण्ड के राज्यपाल एवम अन्य अथितियों को मौजूदगी में सम्पन्न होना है।आज प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में महाप्रबंधक प्रशासन लक्ष्मी राज चौहान, उपजिलाधिकारी आशीष घिल्डियाल, कम्पनी सचिव कनिका आंनद आदि निगम कर्मी उपस्थित रहे।
ALSO READ:  ऋषिकेश मेयर ने गोविंदनगर ट्रैचिंग ग्राउंड का किया निरीक्षण

Related Articles

हिन्दी English