मुनि की रेती : आगामी नव वर्ष व् अन्य त्योहारों को देखते हुए सभी होटल, रिसोर्ट संचालकों और कैंप संचालकों  के साथ बैठक की, दिए उचित दिशा निर्देश

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

मुनि की रेती : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के निर्देशन में एक बैठक की गयी. जिसमें क्रिसमस, आगामी 31 दिसंबर नववर्ष के त्यौहार के संबंध में थाना क्षेत्र के अंतर्गत सभी होटल एवं रिजॉर्ट मालिकों के साथ थाना मुनि की रेती पुलिस द्वारा बैठक का आयोजन किया गया।

जिसमें SSI थाना मुनि की रेती  द्ववारा  31st  दिसंबर के संबंध में चौकी क्षेत्रांतर्गत सभी रिजॉर्ट/होटल मालिकों/प्रतिनिधियों की मीटिंग ली गई। सभी रिजॉर्ट मालिकों को आगामी 31 दिसंबर को शांति एवम् कानून व्यवस्था बनाए रखने, रिजॉर्टों में किसी भी प्रकार के नशे एवम शराब का सेवन न करने /कराने व डीजे का नियमानुसार संचालन करने आदि के संबंध में निर्देशित किया गया। सभी होटलों /रिजॉर्ट में अनिवार्य रूप से CCTV लोगों का संचालन सुचारु रूप से किए जाने के लिए भी निर्देशित किया गया. इसके अतिरिक्त यह भी निर्देशित किया गया कि रिजॉर्टों में कोई नया बाहरी व्यक्ति आने पर उसका तत्काल पुलिस सत्यापन कराया जाए. इसके अतिरिक्त सभी को साइबर क्राइम में होने वाले ऑनलाइन फ्रॉड से संबंधित जानकारी भी प्रदान की गई है. आपको बता दें, सबसे ज्यादा मुनि की रेती शेत्र में पर्यटक आते हैं नव वर्ष मनाने, ऐसे में कैंप, होटल, रिसोर्ट पहले ही फुल हो चुके हैं. इस दौरान ट्रैफिक संचालन  की खास समस्या रहती है. इलाके  में कानून ब्योवस्था को बनाए रखना पुलिस के लिए खासा चुनौती रहती है. मुनि की रेती थाना प्रभारी रितेश शाह ने बताया, किसी को भी कानून तोड़ने नहीं देंगे. हमारी टीम दिन रात चौकस है. हम किसी भी चुनौती के लिए तैयार हैं. मीटिंग में चौकी प्रभारी तपोवन प्रदीप रावत, उप0नि0 जितेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

ALSO READ:  UK : 14 IPS 6 PPS आधिकारियों के ट्रान्सफर, एसएसपी देहरादून बने प्रमेन्द्र डोबाल, अजय सिंह गए STF

Related Articles

हिन्दी English