मुनि की रेती :GMVN MD प्रतीक जैन ने अंतराष्ट्रीय योग महोत्सव की तैयारियों का निरीक्षण कर दिया अंतिम रूप, कल करेंगे CM शुभारम्भ

- यह महोत्सव 16 मार्च से 22 मार्च तक चलेगा
- इस दौरान सुबह से शाम तक योग सेशन होंगे, देर शाम १० बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे
- बदाली ब्रोदार्स, अनूप जलोटा शाम, नरेन्द्र सिंह नेगी जैसे कलाकार प्रस्तुति देंगे
- देश विदेश से योग साधक, योगाचार्या करेंगे प्रतिभाग शीशाम झाड़ी स्थित गंगा रिसोर्ट में
मुनि की रेती : कल (सोमवार) यानी 16 मार्च से शुरू होने वाले अंतराष्ट्रीय योग महोत्सव (IYF) की तैयारियों का जायजा लेते हुए गढ़वाल मण्डल विकास निगम #GMVN के प्रबन्ध निदेशक (MD) प्रतीक जैन ने आयोजन समिति से जुड़े अधिकारियों /कर्मचारियों के साथ गंगा रिसोर्ट में स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान उन्हूने सभी व्यवस्थाओं को तत्काल व्यवस्थित किये जाने के निर्देश दिए।इस सम्बंध में उन्होंने टाईम्स ग्रुप ईवेंट मैनेजर को समयबद्ध तरीके से सभी तैयारियों को पूर्ण करने के निर्देश दिए।शाम के वक्भात री वर्षा के बाबजूद भी प्रबन्ध निदेशक प्रतीक जैन ने ईवेंट मैनेजर के माध्यम से किये जा रहे कार्यो की गहनता से निरीक्षण कर उन्हें दुरस्त किये जाने के साथ जँहा सुधार की आवश्यकता है. उनको तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर उन्होंने अपने अधिकारी/कर्मचारियों जो विभिन्न समितियों के माध्यम से आने वाले योगाचार्यो, योग साधकों ओर निगम अतिथियों के स्वागत सत्कार, परिवहन, आवास, भोजन, मीडिया और वैन्यू , रजिस्ट्रेशन आदि का कार्य बेहत्तर तरीके से करें. इस सम्बंध में किसी भी प्रकार की शिकायत का मौका प्राप्त नही होना चाहिए।अच्छी सेवा सत्कार और हर किसी की सुरक्षा हम सब का दायित्व है। उन्हूने कल समारोह के मुख्य अथिति प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आगमण स्थल का निरीक्षण कर अंतिम रूप प्रदान किया गया।इस अवसर पर निगम महाप्रबंधक लक्ष्मी राज चौहान, दीपक रावत, दिवाकर, आशीष उनियाल, अजय चौहान सहित इंवेंट मैनेजर सहित निगम स्टाफ मौजूद रहा। यह महोत्सव 16 मार्च से 22 मार्च तक चलेगा.



