मुनि की रेती : क्रेजी मेला…लोकगायक मंगलेश डंगवाल और वैदिक जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण के साथ थिरके लोग

मुनि की रेती : पर्यावरण संरक्षण एवं जीरो वेस्ट थीम पर आयोजित क्रेजी पर्यटन एवं विकास मेला 2026 के पांचवे व छठे दिन प्रसिद्ध लोकगायक मंगलेश डंगवाल और वैदिक जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण की धूम रही। 

क्रेजी पर्यटन एवं विकास मेला 2026 में पांचवे दिन स्व. रमेश चन्द्र डिमरी की स्मृति में ओपन महिला, पुरूष कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसका शुभारंभ पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने किया। इसके बाद उत्तराखंड के ज्वलंत मुद्दे विषय पर काव्य संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें स्थानीय कवियों अशोक क्रेजी, विरेन्द्र सेमवाल ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्र मुग्ध किया। शाम को प्रसिद्ध लोकगायक मंगलेश डंगवाल के गीतों छिलकू जगे के, माया बांद, तुरड़ी तुड़, मेरी छौंदाड़ी सज धज के की प्रस्तुतियों पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे। छठे दिन स्थानीय महिलाओं के मध्य मांगल गीत व पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें स्थानीय महिलाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। शाम को वैदिक जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण के गीतों किमसारी हाट मा, कैमरा, मोरी रख्या खोली, घंटाकर्ण स्तुति की प्रस्तुतियों पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे।

मौके पर समाजसेवी हिमांशु बिजल्वाण, पूर्व पालिकाध्यक्ष शिवमूर्ति कंडवाल, समाजसेवी रामावल्लभ भट्ट, सुरेन्द्र भंडारी, वरिष्ठ कांग्रेसी दिनेश व्यास, सभासद विनोद खंडूड़ी, ब्रिजेश गिरी, लक्ष्मण भंडारी, गजेंद्र सजवाण, स्वाति पोखरियाल, विनोद सकलानी, क्रेजी फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष डिमरी, राफ्टिंग एसोसिएसन के अध्यक्ष धर्मेंद्र नेगी, अशोक क्रेजी, भगवती प्रसाद रतूड़ी, विनोद बिजल्वाण, शंकर नौटियाल, उल्लास बहुगुणा, अतुल उनियाल, तुषार जगूड़ी, राजन बिष्ट, किरन चौहान, आरती चौहान, दीपा भट्ट, सीमा बिजल्वाण, देवस्पति बिजल्वाण, रामकृष्ण पोख्रियाल, मुख्य सफाई निरीक्षक नितिन सती, सफाई निरीक्षक कमल चौहान, लिपिक विकास सेमवाल आदि उपस्थित थे।




