मुनि की रेती :सिंगल यूज प्लास्टिक और गन्दगी के खिलाफ अभियान में चालान कर 1400 का जुर्माना

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
मुनि की रेती :  सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबंधित करने व गंदगी के विरूद्ध नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान 12 चालान किए गए, जिनसे 1400 रूपए का जुर्माना वसूला गया। पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण और अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी के निर्देश पर नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की टीम ने बृहस्पतिवार को सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबंधित करने व गंदगी के विरूद्ध छापेमारी अभियान चलाया। सफाई निरीक्षक कमल चौहान के नेतृत्व में निकाय की टीम जानकी झूला पार्किंग में पहुंची। यहां नौ दुकानों के आसपास गंदगी पाए जाने पर सफाई निरीक्षक ने चालानी कार्यवाही की। इसके बाद कैलाश गेट में छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसमें तीन दुकानों में पॉलिथीन विक्रय करते हुए पाई गई। जिस पर सफाई निरीक्षक ने चालानी कार्यवाही करते हुए कुल 1400 रूपए का जुर्माना वसूला। इस दौरान सफाई निरीक्षक ने दुकानदारों से गंदगी ना करने और पॉलिथीन का प्रयोग ना करने की अपील भी की।
ALSO READ:  देहरादून से उठा संस्कृति और संस्कारों का शंखनाद - मातृशक्ति को सीएम धामी का नमन

Related Articles

हिन्दी English