गुरुग्राम : मुलायम सिंह यादव का निधन, 5 दशकों तक यूपी के शीर्ष नेताओं में से एक बने रहे

गुरुग्राम : समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है। उनके निधन से उत्तर प्रदेश और देश की राजनीति में एक युग का समापन हो गया है।
हुए राम मनोहर लोहिया जयप्रकाश नारायण से लेकर चौधरी चरण सिंह तक के साथ काम करने वाले नेता थे। तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके थे। आज सुबह गुरुग्राम स्थित मेदांता हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली। इस दौरान उनके पुत्र अखिलेश यादव भी मौजूद रहे।
मुलायम सिंह यादव 10 बार विधायक चुने गए थे और 7 बार सांसद रहे। वह 1996 से लेकर 1998 के दौरान देश के रक्षा मंत्री भी रहे और तीन बार यूपी के सीएम भी रहे। मुलायम सिंह यादव ने 1992 में समाजवादी पार्टी का गठन किया था हमेशा खुले रहे सियासी विकल्प उनके। मुलायम सिंह यादव को राजनीति में हमेशा संभावनाएं बनाए रखने के लिए जाना जाता था। उनके पैतृक गांव सैफई में होगा उनका अंतिम संस्कार। उत्तर प्रदेश में 3 दिन का राजकीय शोक रहेगा। मुलायम सिंह यादव पिछले 10 दिन से मेदांता के आईसीयू और क्रिटिकल केयर यूनिट में जिंदगी और मौत के बीच चूसते रहने के बाद नेताजी ने सोमवार सुबह 8:00 बजे के करीब अंतिम सांस ली 82 साल की उम्र में उनका निधन हो गया मुलायम सिंह यादव के निधन से देश भर में उनके समर्थकों और पार्टी लाइन से ऊपर उठकर विभिन्न राजनीतिक नेताओं कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक जताया है।
उनके निधन पर इसके अलावा नीतीश कुमार प्रियंका गांधी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मायावती ने भी उनके निधन पर दुख जताया है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है उनके निधन पर।