‘कांटा लगा’ से फेमस हुईं मॉडल और अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का निधन

ख़बर शेयर करें -

मुंबई :  नहीं रही कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला….साल 2002 में रिलीज हुए रीमेक सॉन्ग ‘कांटा लगा’ से फेमस हुईं मॉडल और अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का निधन हो गया है। 27 जून की रात 11 बजे शेफाली को सीने में दर्द की शिकायत हुई। पति पराग त्यागी उन्हें नजदीकी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू करने से पहले ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता जा रहा है  एक्ट्रेस का निधन हार्ट अटैक से हुआ है। मामले पर परिवार ने अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। जानकारी के मुताबिक, रात 1 बजे शेफाली के घर मुंबई पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंची। जो अब तक घर के अंदर मौजूद है और जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, घर में परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है। इससे पहले रात में शेफाली के घर काम करने वाली कुक और मेड से भी पूछताछ की जा चुकी है।  पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।

ALSO READ:  ऋषिकेश : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट ने त्रिवेणी घाट पर किया योग

Related Articles

हिन्दी English