ऋषिकेश : हरियाणा का मेडिकल का छात्र गुलशन बहा गंगा नदी में, SDRF जुटी सर्च अभियान में

मुनि की रेती थाना क्षेत्र की घटना है

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : राम झूला स्थित नाव घाट पर रविवार देर शाम 7:30 बजे हरियाणा से आया हुआ मेडिकल का छात्र गंगा नदी में बह गया। SDRF की टीम जुटी सर्च अभियान में।

जानकारी के अनुसार, कल 6 मेडिकल स्टूडेंट मेडिकल कैम्प के लिए रुड़की व आज हरिद्वार में आये थे। वहीं से आज शाम को लक्ष्मणझूला क्षेत्र घूमने आए थे। नाव घाट रामझूला में नहाते समय एक छात्र का पैर फिसल हाय और बह गया।हालांकि उसके साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की थी। परन्तु पानी का बहाव बहुत ही तेज़ होने के कारण आगे जाकर वह डूबने लगा।

ALSO READ:  डोईवाला  : विधानसभा क्षेत्र के सोडा सरोली में UKD की सभा, दर्जनों लोगों ने ली सदस्यता

डूबने वाला छात्र गुलशन पुत्र श्रीकृष्ण, उम्र – 19 साल, जिला जझर, हरियाणा के रहने वाला है।घटना की सूचना एस डी आर एफ ढालवाला को दी गई। तुरंत टीम पहुंची घटनास्थल पर।लेकिन गंगा नदी में पानी का जलस्तर बहुत अत्यधिक बडा हुआ है व लगातार बारिश हो रही है।पहाड़ों में भी और ऋषिकेश मे भी।इंस्पेक्टर कवींद्र सजवाण के अनुसार कल सुबह फिर से सर्च ऑपरेशन टीम द्वारा चलाया जाएगा। वहीं छात्र के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

ALSO READ:  हृषिकेश बसंतोत्सव- छात्र/छात्राओं की कला प्रतियोगिता कार्यक्रम 2026 का भव्य एवं सफल आयोजन

Related Articles

हिन्दी English