ऋषिकेश : NCAP की समीक्षा बैठक ली मेयर पासवान ने, सबसे ज्यादा धूल से प्रदूषित हो रही है तीर्थनगरी

NCAP के तहत उत्तराखंड के ३ शहर आते हैं देहरादून, काशीपुर और ऋषिकेश

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • वायु प्रदूषण प्रमुख तौर पर ऋषिकेश में पांच वजहों से सामने आ रही है जिसमें डस्ट यानी धूल से सबसे ज्यादा प्रदूषण फ़ैल रहा है 
  • मेयर ने उठाये अहम सवाल, आल वेदर रोड और रेलवे के जो प्रोजक्ट चल रहे हैं उनके हजारों ट्रक्स राउंड मारते हैं,अब  काम लगभग ख़त्म होने को है उसके बाद प्रदूषण में कमी आने की उम्मीद : मेयर पासवान 
  • देश भर में NCAP के अंतर्गत 131 शहरों में  रैंकिंग में ऋषिकेश 2024 में  14 वें नंबर आया जबकि  2023 में  40वें जगह पर था
  • 2026 में केंद्र से नगर निगम RISHIKESH को NCAP के तहत 5 करोड़ 21 लाख रुपये का फंड जारी होगा 

ऋषिकेश : शनिवार को  यानी   दिनांक 28 फरवरी 2026 को नगर निगम ऋषिकेश के महापौर शंभू पासवान  द्वारा राष्ट्रीय वायु सुधार कार्यक्रम (NCAP) अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक ली गई जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं राष्ट्रीय वायु सुधार कार्यक्रम अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का विवरण उपलब्ध करवाया।

जिन पांच  वजह से प्रदूषित हो रही है तीर्थ नगरी  ऋषिकेश वे हैं उनमें से चार वजह ये हैं 

  1. डस्ट यानी धूल उड़ने से जिसका प्रभाव 40% है ऋषिकेश को प्रदूषित करने में 

  2. फिर आता है, ट्रांसपोर्ट यानी वाहनों की आवाजाही, जिसका प्रतिशत है 17% है 

  3. फिर है, घरेलू कूड़ा जलना, जिसका 14 % सहभागिता है प्रदूषण फैलाने में 

  4. फिर आता है, इंडस्ट्रियल यानी फैक्ट्री, उद्योगों से जैसे जेजे ग्लास या ढालवाला इंडस्ट्रियल इलाके से जिसकी सहभागिता है 9% है. हालाँकि यह नगर निगम इलाके में कम है, लेकिन प्रदूषित हवा कहीं न कहीं सीमायें नहीं देखती है. ये ऋषिकेश को प्रदूषित करने पहुँच जाती हैं. 

oppo_1026

बैठक में नगर आयुक्त द्वारा पीपीपी मोड पर स्थापित किए जा रहे चार्जिंग स्टेशनों की जानकारी दी तथा गोविंद नगर स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड में लिगसी वेस्ट के निस्तारण हेतु की जा रही कार्यवाही से भी अवगत करवाया। नगर आयुक्त द्वारा बताया गया की गोविंद नगर स्थित लिगसी वेस्ट के निस्तारण हेतु डीपीआर शासन से स्वीकृत हो चुकी है शीघ्र निविदा आमंत्रित का कर कार्य को करवाया जाएगा साथ ही यह भीअवगत करवाया गया की अग्रिम माह में नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्र अंतर्गत आस्था पथ पर भी ग्रीनरी डेवलपमेंट का कार्य करवाया जाएगा। इसके अतिरिक्त भी NCAP अंतर्गत प्राप्त धनराशि से नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न मार्गों पर पेविंग ऑफ शोल्डर के तहत टाइल पटरी से सड़कों के किनारों का निर्माण किया गया है व शहर के विभिन्न शैक्षिक संस्थानों में समय-समय पर कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है।

ALSO READ:  UK :‘मुख्यमंत्री ने घनसाली में किया 41.21 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास‘
oppo_1026
बैठक में महापौर द्वारा अवगत कराया गया की ऋषिकेश- कर्णप्रयाग रेल लाइन योजना अंतर्गत प्रतिदिन अत्यधिक संख्या में रेत बजरी व सीमेंट वाले डंपरों/ट्रकों का आवागमन ऋषिकेश से होता है जिस कारण मार्गो पर अत्यधिक धूल मिट्टी एवं डस्ट पार्टिकल्स हवा में उड़ते हैं जिस कारण वायु में प्रदूषण रहता है, इस हेतु परिवहन विभाग द्वारा उपरोक्त समस्त डंपर व अन्य रेट बजरी वाहनों को रेट बजरी सीमेंट व अन्य निर्माण सामग्री को ढककर ले जाने हेतु करवाई करवाई जाने हेतु आदेशित किया गया। पूर्व में की गई बैठक के क्रम में नगर निगम ऋषिकेश द्वारा improvement of traffic junction for decongestion हेड अंतर्गत रुपए 30 लाख की धनराशि चेक के माध्यम से एआरटीओ ऋषिकेश को हस्तांतरित की गई जिससे शहर के विभिन्न स्थानों पर ट्रेफिक जंक्शन में सुधार करने व ट्रैफिक जाम के कारण बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित किए जाने हेतु कार्य किए जाएंगे। बैठक में सहायक नगर आयुक्त  चंद्रकांत भट्ट द्वारा अवगत करवाया गया कुछ शासकीय विभागों के परिसर से प्रतिदिन कूड़ा जलाए जाने की घटनाएं संज्ञान में आ रही है जिस पर नगर आयुक्त द्वारा पीसीबी व समस्त विभागों को पत्र जारी करने के आदेश दिए गए।
बैठक के अंत में महापौर द्वारा शहर के वायु प्रदूषण की रोकथाम हेतु समस्त विभागों को अपने-अपने स्तर से कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए। बैठक में नगर आयुक्त  गोपाल राम बिनवाल, सहायक नगर आयुक्त  चंद्रकांत भट्ट, एआरटीओ ए  रावत सिंह,  अनूप लिंगवाल, वन विभाग से  प्रकाश अन्थवाल,  सुनील  बद्दुला, पीडब्ल्यूडी विभाग से  विनोद भारती, नगर निगम ऋषिकेश के अवर अभियंता  संदीप रतूड़ी, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कंपनी से  अक्षय कुमार,  डाली भट्ट, एमआईएस एक्सपर्ट  चरण सिंह यादव, एमआरएफ सेंटर से अमित मोनियाल आदि मौजूद थे।
ALSO READ:  दिल्ली में CM धामी ने की मुलाकात मंत्री से, आगामी महाकुम्भ की तैयारियों को लेकर

Related Articles

हिन्दी English