ऋषिकेश : शिवाजी नगर से चोरी हुई मैक्स जीप बरामद, बिजनौर ले जा रहा था बेचने सागर थापा, गिरफ्तार

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • चोरी गये वाहन का सफल अनावरण 01 अभियुक्त गिरफ्तार, लगभग ₹ 9,00,000/- कीमत का वाहन बरामद
ऋषिकेश :  दिनांक 15.03.2026 को वादी नरेन्द्र सिंह नेगी निवासी ऋषिकेश द्वारा अपनी मैक्स महिन्द्रा वाहन संख्या UK07TC1050 के चोरी होने के संबंध में कोतवाली ऋषिकेश में सूचना दी गयी, जिसके आधार पर  FIR संख्या 99/2026, धारा 303(2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
पुलिस के मुताबिक़,  ऋषिकेश क्षेत्र में चोरी की घटनाओं के अनावरण हेतु घटना की गंभीरता को देखते हुए  तत्काल पुलिस टीम गठित कर चोरी गये वाहन की तलाश प्रारम्भ की गयी। पुलिस टीम द्वारा घटना के अनावरण हेतु आस-पास के क्षेत्रों में लगे CCTV कैमरों की गहनता से जांच की गयी तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। इसी क्रम में पुलिस टीम को मुखबिर खास से महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई कि उक्त चोरी किया गया वाहन नजीबाबाद की ओर जाते हुए देखा गया है। प्राप्त सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम द्वारा नजीबाबाद क्षेत्र में संभावित स्थानों पर सघन चेकिंग व तलाश अभियान चलाया गया। तलाश के दौरान चिड़ियापुर से थोड़ा आगे हरिद्वार की ओर सड़क किनारे होटल ढाबों के पास एक संदिग्ध मैक्स महिन्द्रा वाहन संख्या UK07TC1050 खड़ा दिखाई दिया।पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर वाहन की जांच की गयी तो वाहन के अंदर एक व्यक्ति ड्राइवर सीट को पीछे कर लेटा हुआ पाया गया। पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को घेरकर मौके पर ही पकड़ लिया गया। पूछताछ में पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम सागर थापा पुत्र राजू थापा निवासी नवोदय नगर गली नंबर 5 पुलिस लाइन के पीछे रोशनाबाद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार (उम्र 23 वर्ष) बताया। पुलिस टीम द्वारा मौके पर वाहन का इंजन नंबर व चेसिस नंबर चेक किया गया, जो मुकदमा उपरोक्त में चोरी गये वाहन से मेल खाता पाया गया। वाहन स्वामी नरेन्द्र सिंह नेगी द्वारा भी मौके पर वाहन की पहचान अपने चोरी हुए वाहन के रूप में की गयी। चूंकि अभियुक्त के कब्जे से मुकदमा उपरोक्त से संबंधित चोरी का वाहन बरामद हुआ है । मुकदमा उपरोक्त मे धारा 317(2) BNS की वृद्धि की गयी। अभियुक्त को उसके जुर्म  धारा 303(2), 317(2) BNS से अवगत कराते हुए समय 21:50 बजे गिरफ्तार कर किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी की समस्त कार्यवाही की वीडियोग्राफी की गयी।
पूछताछ का विवरण-
पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मैं  नशे का आदी हूँ तथा नशे की लत को पूरा करने के लिये दिनांक 14/15 मार्च की रात्रि में शिवाजी नगर ऋषिकेश क्षेत्र से उक्त मैक्स वाहन चोरी किया था। जिसे मै बेचने के लिये बिजनौर उ0प्र0 लेकर जा रहा था । 
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता 
सागर थापा पुत्र राजू थापा
निवासी – नवोदय नगर गली नंबर 5 पुलिस लाइन के पीछे रोशनाबाद थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार (उम्र–23 वर्ष)
बरामद वाहन विवरण-
➤ मैक्स महिन्द्रा वाहन
➤ वाहन संख्या – UK07TC1050
➤ रंग – सफेद
➤ इंजन नंबर – GFA4A17416
➤ चेसिस नंबर – MAINW2GFKA3A66072
कीमत – लगभग ₹9,00,000/- (नौ लाख )
 पुलिस टीम
1-प्रभारी निरीक्षक कैलाशचन्द्र भट्ट 
2-व0उ0नि0 भरत सिह रावत
3-उप निरीक्षक देवेन्द्र सिंह पंवार
4-उप निरीक्षक राजकुमार
5-कांस्टेबल 199 AP विनीत कुमार
6-का0 501 मनोज नेगी
7-का0 101 सुनील कुमार
ALSO READ:  UK : निरंकारी सतगुरु के जन्मोत्सव पर 13 से 15 मार्च के बीच 50 जगहों पर स्वास्थ्य जांच शिविर होंगे आयोजित

Related Articles

हिन्दी English