ऋषिकेश : शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की बैठक से एक साथ कई आयाम सिद्ध हुए, श्रेय जाता है जगरामजी भाईसाहब को, जानिए

ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेष : उत्तराखंड प्रवास पर आए शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के उत्तर भारत उत्तर पश्चिमी क्षेत्र के संयोजक जगरामजी (भाई साहब) अपने जीवन के लम्बे अनुभवों के साथ कुशल संगठन कर्ता का प्रमाण दे गए।ऋषिकेश प्रवास के दौरान न केवल दो दिवसीय कार्यकर्ता शिक्षण वर्ग कार्यशाला आयोजित कराने में सफल रहे।बल्कि आयोजन के पश्चात प्रवास के दौरान प्रान्त में प्रबुद्धजनों शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं की एक बृहद टीम का गठन भी कर गए।

शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास उत्तराखंड प्रान्त की इस टीम में प्रान्त के गढ़वाल और कुमाऊँ मण्डल के संतुलन को साधते हुए साथ ही मातृ शक्ति का भी ध्यान रखा गया है।गौरतलब है कि सामाजिक चेतना के लिए 50 से अधिक पुस्तकों का लेखन करने वाले जगरामजी (भाईसाहब) हिन्दी, संस्कृत एवं अंग्रेजी पर अपनी पकड़ रखते हैं।उत्तराखंड में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की प्रान्त टोली के गठन से सामाजिक चेतना को नया आयाम देने का प्रयास किया जा रहा है। न्यास के प्रान्त संयोजक डॉ अशोक कुमार मेंदोला ने बताया कि न्यास भिन्न भिन्न विषयों और उनके आयामों पर कार्य कर रहा है।शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के प्रान्त अध्यक्ष डॉ विनोद कुमार ने नई टीम के संयोजक और सह संयोजकों और उनके दायित्वों की घोषणा की।

ALSO READ:  कांडा-कपकोट के विधायक सुरेश गड़िया सौंग-मुनार मोटर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण  किया

जिसमें चरित्र निर्माण के लिए डॉ तनुजा पोखरियाल संयोजक,वैदिक गणित प्रसार के लिए डॉ सूरज भान सिंह संयोजक,डॉ मुकेश कुमार सह संयोजक,पर्यावरण शिक्षा के लिए पर्यावरण विद विनोद जुगलान संयोजक,डॉ राहुल कुमार सहसंयोजक,विजय बिष्ट सह संयोजक,तकनीकी शिक्षा डॉ बृजलता चौहान संयोजक,डॉ प्रीति डिमरी सह संयोजक,शिक्षक शिक्षा डॉ अनिल कुमार शुक्ला संयोजक,प्रबन्धन शिक्षा डॉ चेतन गौड़ संयोजक,डॉ विवेक नैथानी सह संयोजक,शोध प्रकल्प डॉ दयाधर दीक्षित संयोजक,शिक्षा में स्वायत्तता दीपक तायल संयोजक,प्रतियोगि परीक्षा आचार्य विजय जुगरान संयोजक,भाषा मंच प्रतिभा सरन संयोजक,स्वास्थ्यम न्यास डॉ प्रेम प्रकाश पाण्डेय संयोजक,भाषा अभियान अधिवक्ता अजय कृष्ण भटारा संयोजक, महिला शिक्षा डॉ दीपशिखा संयोजक,बिमला नौटियाल सहसंयोजक,आत्म निर्भर भारत डॉ शिवदयाल संयोजक, शिक्षा नीति डॉ गिरीश चन्द्र जोशी संयोजक,प्रचार प्रसार अभिषेक शर्मा संयोजक का दायित्व सौंपा गया। यह जानकारी देते हुए न्यास के प्रांत सह संयोजक डॉ अनुज शर्मा ने कहा कि शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास शिक्षा संस्कृति में संस्कार पोषण के लिए निरन्तर प्रतिबध्द है।उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित पर्यावरण विद विनोद जुगलान को प्रान्त की निर्णायक टोली में सम्मिलित किया गया है।

Related Articles

हिन्दी English