देहरादून: गोल्डन गर्ल मानसी नेगी और सूरज पंवार से मिले सीएम धामी, दोनों को 3-3 लाख देने की घोषणा

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
देहरादून :मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में 37वें नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 10 कि.मी. रेस वाक में नेशनल रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतने वाली मानसी नेगी और एथलीट सूरज पंवार ने भेंट की।
 मुख्यमंत्री ने दोनों एथलीट को सीएम कोष से दो-दो लाख रुपये की धनराशि देने की घोषणा की। जबकि खेल विभाग की नियमावली के मानकों के अनुसार 1-1 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। इस प्रकार कुल 3-3 लाख रुपये की राशि दोनों एथलीट को मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने दोनों एथलीट को आगामी खेलों की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आगे भी राज्य सरकार द्वारा ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रशिक्षण आदि के लिए हर संभव मदद दी जायेगी। मुख्यमंत्री ने दोनों एथलीट के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
इस अवसर पर उप क्रीडा अधिकारी एवं इन दोनों खिलाड़ियों के कोच  अनूप बिष्ट एवं एथलीट मनीष बिष्ट मौजूद थे।
ALSO READ:  UK : पानी का गुब्बारा फैंकने पर दो पक्ष भिड़े, क्रॉस FIR दर्ज

Related Articles

हिन्दी English