टिहरी : कंडीसौड़ में झील में डूबा एक व्यक्ति, SDRF ने शव किया बरामद

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

टिहरी : रविवार को DDMO टिहरी द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि तहसील कंडीसौड़ क्षेत्रान्तर्गत विडकोट गांव में एक व्यक्ति झील में डूब गया है, जिला पुलिस व स्थानीय लोगों के द्वारा खोजबीन के उपरांत भी उक्त व्यक्ति का कुछ पता नही चल पाया था। सम्बंधित डूबे हुए व्यक्ति कि सर्चिंग के लिए SDRF टीम की आवश्यकता है।

सूचना पर पोस्ट चिन्यालीसौड़ से SDRF की फ्लड विशेषज्ञ टीम कॉन्स्टेबल मनोज चौहान के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। अंधेरा होने के कारण रात्रि में व्यक्ति का कुछ पता नही चल पाया। आज प्रातः पुनः SDRF टीम द्वारा झील में डीप डाइवर दीपक जोशी ने 25 से 30 फ़ीट गहराई में जाकर काफी मशक्कत के बाद डाइविंग करते हुए डूबे हुए व्यक्ति का शव बरामद कर झील से बाहर निकाला व राजस्व पुलिस के सुपर्द किया गया।

ALSO READ:  UK : धामी सरकार ने उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन किया

मृतक का नाम है त्रेपन सिंह उम्र 33 वर्ष, पुत्र शूरवीर सिंह, ग्राम जणका, ब्रह्मखाल, तहसील डुंडा, जनपद उत्तरकाशी।

SDRF टीम का विवरण:-
1. का0 मनोज चौहान
2. का0 बलीराम शर्मा
3. का0 प्रदीप सिंह
4. का0 दीपक जोशी
5. दीपक रावत

ALSO READ:  श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश में  शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत  ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को बच्चों के बीच बैठकर सुना

Related Articles

हिन्दी English