दिल्ली : अखिल भारत हिन्दू महासभा के मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष  मुन्ना कुमार शर्मा से मणिपुर के मैतेई हिन्दू समुदाय के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की

ख़बर शेयर करें -

दिल्ली :    मंदिर मार्ग, नई दिल्ली स्थित अखिल भारत हिन्दू महासभा के मुख्यालय हिन्दू महासभा भवन में अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  मुन्ना कुमार शर्मा ने मणिपुर के मैतेई हिन्दू समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया।

ALSO READ:  गैरसैंण : मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने विदेशी मेहमानों का भराड़ीसैंण में किया स्वागत

शनिवार को मैतेई हिन्दू समुदाय के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अखिल भारत हिन्दू महासभा मणिपुर की अखंडता, नार्को आतंकवाद की समाप्ति, सू समझौते की समाप्ति और मैतेई हिन्दू समुदाय की सुरक्षा के लिए कटिबद्ध है और इसके लिए हम भारत के प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री  अमित शाह और केंद्र सरकार के अन्य प्रतिनिधियों से बात करेंगे। बैठक में अखिल भारत हिन्दू महासभा और मैतेई हिन्दू समुदाय के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे। केंद्रीय कार्यालय,अखिल भारत हिन्दू महासभा।

Related Articles

हिन्दी English