ऋषिकेश : आदित्य एल 1 की सफल लॉन्चिंग के बाद  की गई विशेष महिला गंगा आरती आगे के सफल मिशन के लिए

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • आदित्य एल 1 की सफल लॉन्चिंग के लिये समर्पित रही महिला गंगा आरती
  • आदित्य एल 1 के सफल लैंडिंग पर अग्रिम शुभकामनाएं

ऋषिकेश :  गंगा आरती ट्रस्ट द्वारा महिलाओं द्वारा की जा रही गंगा आरती में पूर्णानंद घाट में महिलाओं ने पूजन-अर्चना कर आदित्य एल 1 की सफ़लता की कामना की। चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरने के बाद भारत सूर्य की ओर बढ़ रहा है। सूर्य का अध्ययन करने के लिए भारत के पहले अंतरिक्ष आधारित मिशन आदित्य- एल 1 के सफल लांचिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों के लिये विशेष गंगा आरती की गई। इस अवसर पर गंग सबलाओं ने हवन कर आहुतियां दी व आगे की सफलता की कामना कर मां गंगा की आरती उतारी।

ALSO READ:  UK : पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा किया गया फायर स्टेशन ऋषिकेश का अर्द्ध वार्षिक निरीक्षण

ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ज्ञानी जी ने कहा कि हमें अपने वैज्ञानिकों और इंजीनियरों पर गर्व है, जो अपनी असाधारण प्रतिभा और दृढ़ संकल्प के जरिए उत्कृष्टता का परिचय दे रहे हैं। हमारे देश के वैज्ञानिकों ने बार-बार अपनी शक्ति और प्रतिभा को साबित किया है। भारत के पहले सौर मिशन आदित्य एल1 के सफल लांचिंग पर राष्ट्र को गर्व और खुशी है।

ALSO READ:  ऋषिकेश : स्वामी आत्मानंद जी महाराज प्रेमी (मलरिया वाले)  के 43वें निर्रवाण दिवस पर भावपूर्ण श्रधान्जली अर्पित की गयी संत महात्माओं द्वारा

महिला गंगा आरती में मुख्य डॉ. ज्योति शर्मा, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष विशाल भट्ट, वी योग स्वच्छ गंगा अभियान अध्यक्ष सत्य भामा बहुगुणा, सचिव मदालसा रतूड़ी, महामंत्री सरस्वती रावत, आचार्य सोनिया राज, डॉ. ज्योति शर्मा, धनेश्वरी पायल, प्रमिला, ऐला रावत, कमलेश्वरी नेगी, कौरी महर, लक्ष्मी बुटोला, मधुलता रतूड़ी,वंदना, रीता, मंजू, आशा, रेशमा नेगी और गायत्री, गंगा दास आदि महिलाओं ने गंगा आरती की।

Related Articles

हिन्दी English