महेंद्र सिंह धोनी का पैतृक घर उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के इस गाँव में है, देखिये…

अल्मोड़ा : क्रिकेट के महान खिलाड़ी महेंद्र सिंह धौनी जिनका पैतृक गाँव उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के अल्मोड़ा जिले में है. गाँव का नाम है ल्वाली. इसी गांव में आज भी उनका घर है. वे अब रांची में रहते हैं अपने परिवार के साथ. लेकिन अल्मोड़ा से उनकी काफी यादें जुडी हैं. धोनी का पैतृक गांव की गाँव की बात करें तो आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। यहां अब तक खेल मैदान तक नहीं है। हालांकि समीपवर्ती गांव में पहले खेल मैदान बनाया गया। लेकिन मूल गांव के ग्रामीण आज भी धोनी के नाम का खेल मैदान बनने की राह देख रहे हैं। इसके अलावा गांव के लिए जैंती से ल्वाली मोटरमार्ग का भी निर्माण नहीं हो सका है।हालांकि गांव से ही करीब दो किमी दूर थुवासिमल बचकांडे में छह साल पूर्व धोनी के नाम से खेल मैदान बनाया गया, लेकिन यह गांव से काफी दूर बना। ग्रामीण धोनी के नाम से गांव में ही खेल का मैदान बनाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 2012 में तत्कालीन मुख्यमंत्री निशंक ने जैंती-ल्वाली मोटरमार्ग निर्माण की घोषणा की थी। लेकिन मोटरमार्ग का कार्य अब तक शुरू नहीं हो पाया है। गांव के लोगों को 16 किमी लंबे मार्ग से होकर विभिन्न कार्यों के लिए जैंती जाना पड़ता है।
जो उनका पैतृक गाँव है वहां पर उनका आज भी उनका मकान है. जो पटाल यानी पाथर या पथ्हर से बना है. गाँव वालों को उम्मीद है कभी धोनी जरूर आएंगे यहाँ पर.Pic source-internet