ऋषिकेश : श्री भरत मिलाप आश्रम में महंत नारायण दास महाराज की महंताई हुई
ऋषिकेश : शनिवार को श्री भरत मिलाप आश्रम, मायाकुंड में महंताई अभिषेक हुआ. जिसमें देश विदेश से पहुंचे सैकड़ों संत. कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया था. इस अवसर पर आश्रम में नारायण दास महाराज की महंताई हुई. जगद्गुरु दयाराम देवाचार्य महाराज की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया था.

आश्रम के बयोब्रध महंत श्याम चरण दास महाराज (88) ने मंडल के सामने आग्राह किया था उनकी जगह पर नारायण दास महाराज को महंत बना दिया जाए. उनकी अवस्था और स्वास्थय को देखते हुए आश्रम के प्रबंधन की जिम्मेदारी महंत नारायण दास महाराज को दी जाए. उसके बाद हरिद्वार और ऋषिकेश मंडल, विरक्त वैष्णव मंडल ने सामूहिक सहमती से उनको महंत बनाने का निर्णय लिया. नारायण दास महाराज पिछले चार वर्षों से आश्रम में सेवा कर रहे थे. इस अवसर पर महामंडलेश्वर ईश्वर दास महाराज ने सभी संतों का परिचय करवाया. कृष्ण कुञ्ज से गोपालाचार्य महाराज ने लिखत पढ्त करते हुए इकरारनामा पढ कर सुनाया. वे कानूनी सलाहकार भी हैं. श्री दिगंबर अखाड़ा और निर्मोही अखाड़ा से भी प्रतिनिधि इस दौरान मौजूद रहे. सबसे पहले महंत श्याम चरण दास महाराज ने चादर चढ़ाई. फिर उसके बाद ऋषिकेश मंडल के संत महंतों ने फिर हरिद्वार मंडल के महंतों ने चादर चढ़ाई. उसके बाद सैकड़ों संतों को भंडारा कर भोजन करवाया गया. सैकड़ों देश विदेश से आये हुए संत महात्मा की इस दौरान उपस्थिति रही.




