यूपी : मध्य प्रदेश में हुई मुख्यमंत्री पद के नाम की घोषणा तो..यूपी के सुल्तानपुर में बना जश्न का माहौल..जानिए क्यों..

मध्य प्रदेश के सी एम का सन 1994 से सुल्तानपुर जिले से है मधुर रिश्ता..

ख़बर शेयर करें -

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम की घोषणा के साथ सुल्तानपुर में जश्न का माहौल देखा जा रहा है। वजह साफ है कि मुख्यमंत्री की पत्नी यूपी के सुल्तानपुर जिले की हैं। शहर में पटाखे लगाने और एक दूसरे को मिठाई खिलाने का सिलसिला देखा जा रहा है।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के सुल्तानपुर स्थित ससुराल में जश्न का माहौल है। पटाखे दग रहे हैं। मिठाई बट रही हैं।आपको बताते चलें मध्य प्रदेश के सीएम बनाये गए मोहन यादव का रिश्ता सुल्तानपुर से बताया जा रहा है,मोहन यादव की ससुराल यूपी के सुल्तानपुर जिले के गांव अकोढ़ी (फुलौना के निकट) और वर्तमान में नगर के डिहवा मोहल्ला निवासी ब्रह्मादीन यादव के यहां है। उनके रिश्ते के साले विवेकानंद यादव ने बताया कि बहन सीमा यादव की शादी वर्ष 1994 में मोहन यादव जी से हुई थी। हमारे 96 वर्षीय पिता ब्रह्मानंद जी की तबीयत खराब चल रही है तो मोहन जी हर बार की तरह इस बार भी यहाँ आए थे।जानकारी अनुसार एमपी के सीएम मोहन यादव जी 1994 में विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय मंत्री थे और तभी से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे।सीएम मोहन यादव जी एलएलबी एचडी है और उनके पिताजी एमपी के टीआरएस कॉलेज (रीवा जनपद) में प्रधानाचार्य पद से रिटायर हुए, तीन भाइयों में सीमा यादव अकेली बहन है ।उनके सीएम बनने की खुशी से जनपद वासियों में प्रसन्नता व्याप्त है।

Related Articles

हिन्दी English