लखनऊ : उत्तराखंड स्पीकर ऋतु खंडूडी भूषण ने की यूपी सीएम से मुलाकात, किया आभार व्यक्त

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

लखनऊ : उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने अपने लखनऊ प्रवास के दौरान सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की|इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष एवं यूपी सीएम के बीच उत्तराखंड राज्य के विकास एवं कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर लंबी वार्ता हुई| विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने लखनऊ पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लोकभवन स्थित उनके कार्यालय कक्ष में भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया| इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान हनुमान की मूर्ति भेंट कर ऋतु खंडूडी का सम्मान किया| कोटद्वार से विधायक एवं उत्तराखंड की विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद ऋतु खंडूडी की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से यह प्रथम मुलाकात है|इस दौरान मुख्यमंत्री ने ऋतु खंडूडी को उत्तराखंड की प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दी|

ALSO READ:  UK: मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए स्वीकृत की 102 करोड़ की धनराशि, जानें

इस मुलाकात के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने उत्तराखंड के विकास संबंध में विभिन्न विषयों पर वार्ता की| वहीं अपनी विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार से जुड़े अहम मुद्दों को लेकर भी सीएम योगी से विस्तृत में बातचीत की, मुख्यमंत्री ने भी विधानसभा अध्यक्ष को क्षेत्र के विकास में हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया|

ALSO READ:  UK : BJP के गढ़वाल संभाग के प्रशिक्षकों को ऋषिकेश वर्कशॉप में दिया गुरु मंत्र

Related Articles

हिन्दी English