देहरादून: संस्कार…इत्र नगरी कन्नौज से आया स्नेह भरा पत्र सीएम धामी के नाम, कुछ दिन पहले 102 साल की अम्मा से देहरादून बस अड्डे पर स्नेह से मिले थे मुख्यमंत्री

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • कन्नौज निवासी बुजुर्ग स्वतंत्रता संग्राम सेनानी  रामप्यारी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जताया है आभार
  • मुख्यमंत्री की बुर्जुगों को सम्मान देने की कार्यप्रणाली बनेगी प्रेरणादायी
  • 13 अक्टूबर को आईएसबीटी में मुख्यमंत्री ने 102 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रीमती रामप्यारी का चरण  स्पर्श कर किया था सम्मान
  • मुख्यमंत्री धामी ने भी  रामप्यारी का जताया है आभार

देहरादून:  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी को कन्नौज निवासी 102 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रीमती रामप्यारी ने पत्र भेजकर 13 अक्टूबर को आईएसबीटी देहरादून में उनका आत्मीय सम्मान करने के लिये आभार व्यक्त किया है।

ALSO READ:  ऋषिकेश में रुषा फ़ार्म में आबकारी की दबिश, आदित्य गौतम नाम का अभियुक्त गिरफ्तार

रामप्यारी ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित पत्र में लिखा है कि 13 अक्टूबर 2022 को आईएसबीटी पर आपके द्वारा प्रार्थनी का जो सम्मान किया गया ,चाय पिलाई गई तथा 102 वर्षीय वृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कन्नौज, उ.प्र. निवासी रामप्यारी पत्नी स्व.  रामचन्द्र चतुर्वेदी के चरण छूकर जो आशीर्वाद लिया गया प्रार्थिनी उन क्षणों को ताउम्र याद रखकर आपके उज्जवल भविष्य के लिए  प्रार्थना परम पिता परमात्मा से करती है। इससे समाज में बुजुर्गों को सम्मान की भी प्रेरणा मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने  रामप्यारी को भेजे पत्र में उल्लेख किया है कि अपने गंतव्य कन्नौज पहुंचने पर उन्होंने जिस सहृदयता के साथ शुभकामनायें भेजी है, इसके लिये वे उनका हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। मुख्यमंत्री ने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु की भी कामना की है।
ALSO READ:  UK : जनजाति समुदाय के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध-मुख्यमंत्री

Related Articles

हिन्दी English