भगवान चित्रगुप्त कथा का आयोजन हिंदुस्तान में पहली बार ऋषिकेश में 15 सितंबर को

- अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की पहल पर देश में पहली बार आराध्य भगवान श्री चित्रगुप्त की कथा का आयोजन
- 15 सितम्बर को परमार्थ निकेतन में होगी कथा देश विदेश से पहुंचे लोग
- कबीर चौरा आश्रम ऋषिकेश के पीठाधीश्वर कपिल मुनि महाराज का रहा ख़ास सहयोग
- अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की तरफ से वर्तमान परिद्रश्य को मद्देनजर रखते हुए समाज के बीच जन जागरण करने में अहम पहल मानी जा रही है यह कथा का आयोजन करवाना
ऋषिकेश : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तराखंड द्वारा हिंदुस्तान में पहली बार आराध्य भगवान श्री चित्रगुप्त की कथा का आयोजन किया जा रहा है. न्याय के देवता भगवान चित्रगुप्त की यह कथा देवनगरी ऋषिकेश में गंगा तट पर स्थित है परमार्थ निकेतन में आयोजित होगी. यह जानकारी देते हुए महासभा के प्रतनिधियों ने कबीर चौरा आश्रम मेंन शुक्रवार को जानकारी दी. प्रेस वार्ता के दौरान कपिल मुनि महाराज और संजय श्रीवास्ताव ने बताया, यह कथा 15 सितंबर 2024 को सुबह 9:00 से प्रारंभ होगी और कथा से पूर्व देश-विदेश से लोग आ रहे हैं. अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पदाधिकारी की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कान्त सहाय की अध्यक्षता में होगी. जिसे कबीर चौरा आश्रम में 14 सितंबर को आयोजित किया जाएगा. इस कथा में 33 कोटि देवताओं के समूह में भगवान चित्रगुप्त की महिमा का व्याख्यान धर्मगुरु और विद्युत जनों द्वारा किया जाएगा. देवभूमि उत्तराखंड के ऋषिकेश में आयोजित हो रही भगवान श्री चित्रगुप्त कथा में देश ही नहीं विदेशों से भी लोग प्रतिभाग कर रहे हैं. इस आयोजन में परमार्थ निकेतन ले अध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि, काशी से हरिश्चंद्र घाट के अवधूत उग्र चंदेश्वर कपाली बाबा जी, श्री चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद पशुपति जी, कबीर चौरा आश्रम ऋषिकेश के पीठाधीश्वर कपिल मुनि महाराज व श्री नरसिंह कृपा धाम के अध्यक्ष आचार्य शशिकांत जी मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे. इस दौरान महासभा ने सभी से अनुरोध है कि सभी समाज के लोग सपरिवार इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होकर आध्यात्मिक पावन पाल के साक्षी बने. रवि सरण ने जानकारी देते हुए बताया, हमारी कोशिश रहेगी अब इसको अगले वर्ष भी हम आयोजित करेंगे देश के किसी भी राज्य हो सकती है. लेकिन देवभूमि से पहल शुरू कर दी है. आगे लोग जुड़ते जायेंगे और उम्मीद है कारवां बनता जायेगा….प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों को भी कपिल मुनि महाराज ने भी संबोधित किया. इस दौरान मुख्य तौर पर संजय श्रीवास्तव, प्रभात श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, कपिल मुनि महाराज, रवि शरण, कमल भटनागर, सुनील सक्सेना, डॉक्टर इंद्रासेन श्रीवास्तव आदि लोग इस दौरान मौजूद रहे।
