सरस्वती विद्या मंदिर ऋषिकेश में “परीक्षा पे चर्चा” का सजीव प्रसारण हुआ

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन से विद्यार्थियों को मिला आत्मविश्वास का संबल
ऋषिकेश : सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आवास विकास ऋषिकेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी कार्यक्रम “परीक्षा पे चर्चा” का इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से सजीव प्रसारण दिखाया गया। इस अवसर पर बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री के विचारों को गंभीरता, अनुशासन और उत्साह के साथ सुना।कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों को परीक्षा को बोझ नहीं बल्कि अवसर मानने, तनाव से दूर रहकर आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और समय प्रबंधन के साथ तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें परीक्षा के प्रति नई ऊर्जा और स्पष्ट दिशा मिली है।
इस अवसर पर विद्यालय में वीरेन्द्र कंसवाल, नरेन्द्र खुराना, रविन्द्र परमार, मनोज पंत, पंकज मिश्रा, योगेश देवली, रजनी गर्ग, मीनाक्षी उनियाल सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। शिक्षकों ने प्रधानमंत्री के संदेश को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए इसे प्रेरणास्रोत बताया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में अनुशासित, सकारात्मक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।
ALSO READ:  ऋषिकेश : त्रिवेणी घाट पर नदी में डूब रहे व्यक्ति के लिए देवदूत बनी पुलिस, CPR देकर बचाई जान

Related Articles

हिन्दी English