इस जंगल में दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने लगाया पिंजरा, हड़कंप

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

मुरादनगर : गाजियाबाद जिले के कनौजा गांव के जंगल में बुधवार को तेंदुआ देखा गया। तेंदुए के डर से ग्रामीणों ने खेत पर जाना बंद कर दिया है। वन विभाग की टीम ने तेंदुए की तलाश में सर्च अभियान चलाया। तेंदुए के पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है।

कनौजा गांव निवासी नौशाद बुधवार सुबह करीब छह बजे खेत में पशुओं का चारा लेने गया था। पास के खेत में देखा तेंदुआ निकलकर जा रहा था। नौशाद की सूचना पर ग्रामीण गांव के जंगल में पहुंचे और तेंदुए की तलाश की। वहीं, वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और खेतों से पग चिन्ह लेकर सर्च अभियान चलाया। क्षेत्रीय वन अधिकारी मोहन सिंह बिष्ट ने बताया कि तेंदुए की तलाश में दो टीम लगाई गई है, संभावना है कि तेंदुआ आसपास हो सकता है। इस दौरान डीएफओ पीके श्रीवास्तव, अशोक गुप्ता, आशुतोष पांडेय, श्याम बिहारी, मुकेश कुमार मौके पर मौजूद रहे।

ALSO READ:  जम्मू में सेना का ट्रक गिरा खाई में, १० जवान शहीद ११ घायल

क्षेत्र में तेंदुआ होने के डर से ग्रामीणों ने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया है। सुरक्षा की दृष्टि से लोग रात में टहलने नहीं निकले। रात भर घर के बाहर की सभी लाइट जलाकर रखी।

ALSO READ:  ओडिशा सरकार ने तंबाकू या निकोटीन वाले सभी प्रोडक्ट्स पर पूरे राज्य में बैन लगाने की घोषणा की

Related Articles

हिन्दी English