लक्ष्मण झूला इलाके में मैक्स जीप से कर रहा था शराब तस्करी, गिरफ्तार

Ad
ख़बर शेयर करें -
  • एसएसपी पौडी के निर्देशों का असर— शराब तस्करी की कोशिश नाकाम, अभियुक्त गिरफ्तार!
  • नशे के खिलाफ पौड़ी पुलिस का प्रहार—महिंद्रा मैक्स की डिग्गी से तीन पेटी अवैध शराब जब्त
ऋषिकेश: मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड द्वारा वर्ष-2025 तक प्रदेश को नशामुक्त (“ड्रग्स फ्री देवभूमि”) बनाये जाने के उद्देश्य से चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी  सर्वेश पंवार द्वारा जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा अवैध मादक पदार्थों/शराब की तस्करी करने वालों के विरुद्ध सख़्त चैकिंग एवं कड़ी कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल के मुताबिक़,  इसी क्रम में थाना लक्ष्मणझूला पुलिस टीम द्वारा दिनाँक 18.11.2025 को गरुड़ चट्टी बैरियर पर वाहन चेकिंग अभियान संचालित किया गया। चेकिंग के दौरान महिंद्रा मैक्स वाहन संख्या UA04E-3079 की डिग्गी से तीन पेटी (कुल 36 बोतल) अवैध अंग्रेजी शराब (मार्का McDowell’s No.1) बरामद की गई। वाहन चालक भारत सिंह को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध थाना लक्ष्मणझूला पर मु0अ0स0–79/25, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्त का नाम पता-
भारत सिंह पुत्र श्री महावीर सिंह, निवासी- नाली खाल डबरा, थाना- कोटद्वार, जिला पौड़ी गढ़वाल 
बरामद माल-
1. तीन पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (मार्का McDowell’s No.1)
2. महिंद्रा मैक्स UA04E-3079
पुलिस टीम-
1. मुख्य आरक्षी सुनील असवाल
2. मुख्य आरक्षी रविन्द्र भोज
3. पी0आ0डी0 संजय कुमार

Related Articles

हिन्दी English