लक्ष्मण झूला पुलिस की तत्परता से नीलकंठ यात्रा पर आई बुजुर्ग महिला की जान बच गई

ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :  थाना लक्ष्मण झूला पुलिस की तत्परता से नीलकंठ यात्रा पर आई बुजुर्ग महिला की जान बच गई। दिल्ली निवासी सुमन देवी अपने परिवार के साथ नीलकंठ महादेव के दर्शन हेतु आई थीं। यात्रा करने के दौरान अचानक उनकी हालत बिगड़ने लगी व चक्कर आने से यात्रा मार्ग पर अचेत होकर गिर गईं। घटना की सूचना मिलते ही चौकी नीलकंठ पुलिस टीम त्विरत कार्यवाही कर मौके पर पहुँची। जहां समय की नजाकत को समझते हुए बिना देर किए पुलिस टीम द्वारा महिला यात्री सुमन देवी को प्राथमिक उपचार केंद्र, नीलकंठ पहुँचाया गया जहां पर महिला को प्राथमिक उपचार दिया गया जिससे उनकी हालत में सुधार आने लगा, बुजुर्ग महिला की हालत अब सामान्य और सुरक्षित है। इस संवेदनशील और मानवीय कार्य के लिए सुमन देवी और उनके परिजनों ने पौड़ी पुलिस का सहृदय धन्यवाद किया।

Related Articles

हिन्दी English