लालकुवां-अमृतसर के बीच ट्रेन संचालन को मंजूरी, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री एवं रेल मंत्री का प्रकट किया आभार

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून :लालकुवा-अमृतसर के बीच ट्रेन संचालन को मंजूरी, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री एवं रेल मंत्री का प्रकट किया आभार..लालकुवां   रेलवे स्टेशन से अमृतसर जंक्शन के लिए ट्रेन संचालन को रेल मंत्रालय ने मंजूरी प्रदान कर दी है। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने इस हेतु प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी व रेल मंत्री  अश्विनी वैष्णव का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस रेल के चलने से यात्रियों को काफी सहुलियत होगी।

ALSO READ:  UK : नाबार्ड ने उत्तराखंड स्टेट क्रेडिट सेमिनार में जारी किया ‘स्टेट फोकस पेपर 2026–27’

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने विगत 2 दिसंबर 2023 को रेल मंत्री  अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर काठगोदाम से अमृतसर के मध्य सीधी रेल सेवा के संचालन का अनुरोध किया था। अब, रेल मंत्रालय ने उनके इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए लाल कुवां-अमृतसर के मध्य ट्रेन संचालन को मंजूरी प्रदान कर दी है। रेल मंत्रालय द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर अवगत कराया गया है नयी ट्रेन के संचालन को मंजूरी दे दी गई है।

ALSO READ:  मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल

Related Articles

हिन्दी English