यूपी : सुल्तानपुर जिले में एम.बी.बी.एस.छात्रों ने क्यों किया दूबेपुर गांव का भ्रमण…जानिये

Ad
ख़बर शेयर करें -
  • छात्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा के व्यवहारिक पक्ष को समझने का उत्कृष्ट अवसर.. 
दीपांकुश चित्रांश क़ी रिपोर्ट…खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज के द्वितीय वर्ष एम.बी.बी.एस.छात्रों द्वारा दुबेपुर गांव का भ्रमण किया गया। यह भ्रमण परिवार गोद लेने की योजना के अंतर्गत किया गया, जो वर्ष 2024 में प्रारंभ की गई थी। यह भ्रमण पूर्व में गोद लिए गए परिवारों की अनुवर्ती (Follow-up) जांच हेतु किया गया था।
आपको बता दें इस भ्रमण का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय की स्वास्थ्य आवश्यकताओं को समझना, परिवारों के स्वास्थ्य व्यवहार की समीक्षा करना एवं स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता का आकलन करना था। छात्रों ने अपने-अपने गोद लिए परिवारों से संपर्क कर उनकी वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति,जीवनशैली एवं आवश्यकताओं के बारे में जानकारी एकत्र की। यह भ्रमण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ,जो कि प्राचार्य डॉ.सलिल श्रीवास्तव, विभागाध्यक्ष सामुदायिक चिकित्सा डॉ.आनंद रंजन, सहायक प्राध्यापक डॉ. पायल सिंह जी,सीनियर रेजिडेंट डॉ.शुभम, डॉ.आशीष,डॉ.विशाल एवं आशा कार्यकर्ता श्रीमती कंचन के कुशल मार्गदर्शन व सहयोग से संभव हो सका।कार्यक्रम से छात्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा के व्यावहारिक पक्ष को समझने का उत्कृष्ट अवसर प्राप्त हुआ।

Related Articles

हिन्दी English