किच्छा : किच्छा पुलिस द्वारा डकैती के 6 आरोपियों को तमंचों के साथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

किच्छा/उधम सिंह नगर : उधम सिंह नगर जिले में किच्छा पुलिस ने 6 आरोपियों को तमंचों के साथ गिरफ्तार किया है. 16 जनवरी को थाना किच्छा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम इन्दरपुर में अज्ञात बदमाशो द्वारा शिकायतकर्ता के निमार्णाधीन तेल फैक्ट्री से राहुल पुत्र तेजप्रताप निवासी ग्राम इन्दरपुर थाना किच्छा व उसके साथी को बंधक बनाकर सरिया, पाईप, ड्रिल मशीन व अन्य सामग्री लगभग 10 लाख रूपये का कीमती सामान लूटकर ले गये थे. जिस पर थाना किच्छा पर शिकायतकर्ता राहुल पुत्र तेजप्रताप निवासी ग्राम इन्दरपुर थाना किच्छा जिला ऊधम सिंह नगर की तहरीर पर FIR NO 28/2022 U/S 392 IPC बनाम अज्ञात मुकदमा दर्ज हुआ.

मामले की जांच शुरू की गयी और पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व व क्षेत्राधिकारी सितारंगज व प्रभारी निरीक्षक किच्छा के पर्यवेक्षण मे एक टीम का गठन किया गया। घटना के सफल अनावरण हेतु घटनास्थल से रूद्रपुर, जनपद बरेली व जनपद नैनीताल के लालकुआँ क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज को चैक किया गया। जिसमे एक वाहन कैन्टर से घटना को अंजाम देना पाया गया । दिनाक 22 जनवरी को को उ.नि. कपिल काम्बोज, उ.नि. गौरव जोशी, उ.नि. पकंज कुमार कर्मचारी गण कानि0 त्रिलोक पाण्डे, कानि संजय यादव, कानि. रामेश्वर सिंह कानि. 434 अमर सिंह के महराया रोड पर चैकिंग कर रहे थे। मुखबिर द्वारा सूचना दी कि आइसर कैन्टर नम्बर UP25 DT 2740 रूद्रपुर की तरफ से आ रहा है। जिसमे आन्दपुर में हुई घटना का लूटा हुआ माल व मुल्जिम है। महाराया रोड लालपुर मे वाहन को रोका तो वाहन मे पहला आरोपी नाहिद उर्फ साहिद पुत्र खलील अहमद निवासी ईशाहपुर घोटिया धोरा टाडा थाना भोजीपुरा जिला बरेली उम्र 35 वर्ष, दूसरा आरोपी निसार अहमद पुत्र शब्बीर निवासी सैजना थाना किच्छा उधम सिंह नगर उम्र 35 तीसरा आरोपी आसिफ हुसैन पुत्र अकबर हुसैन निवासी ग्राम सैजना थाना किच्छा उधम सिंह नगर उम्र 28 वर्ष चौथा आरोपी आफताब पुत्र स्व0 मो0अली निवासी द्धारिका फेस -2 धर्मपुर थाना रुद्रपुर उ0सि0नगर स्थायी निवासी वार्ड नं -2 विवेक नगर ट्राजिटकैम्प थाना ट्राजिट कैम्प जिला ऊधमसिंहनगर उम्र 33 वर्ष पांचवा आरोपी महबूब शाह पुत्र भूरे शाह निवासी सैजना थाना किच्छा उधम सिंह नगर उम्र 35 वर्ष।छठा आरोपी मौ0 आसिफ पुत्र हबीब अहमद उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम हजरत नगर थाना बिलासपुर रामपुर उ0प्र0 तथा 28 बंडल सरिया, वैल्डिंग मशीन, 2 चैनल, आयताकार लोहे के छल्ले, 2 पाईप गैस कटर, ग्लाईडर मंशीन, लोहे के हत्था लगा घन बरामद हुआ।

ALSO READ:  रुद्रपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर विकाश शर्मा व पार्षदों ने ली शपथ

अभियुक्त महबूब शाह पुत्र भूरे शाह निवासी सैजना थाना किच्छा उधम सिंह नगर के कब्जे से एक तमचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस व अभियुक्त मौ० आसिफ पुत्र हबीब अहमद उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम हजरत नगर थाना बिलासपुर रामपुर उ0प्र0 के कब्जे से 12 बोर का एक तमंचा व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। अभियुक्तो से पूछताछ पर बताया गया कि पिछले शनिवार की रात को कैंटर यूपी 25 डीटी-2740 मे हम लोग किच्छा आये थे मो0 आसिफ व महबूब शाह के पास तमंचे थे। और हमने ने वहाँ पर दो व्यक्ति को तंमचा दिखाकर डरा धमका कर बन्धक बनाया था और जो सामान बरामद हुआ है उसको लूट कर ले ले गये थे। हमारे साथ 1. इसरत पुत्र हबीब निवासी हजरतपुर थाना बिलासपुर जिला रामपुर उ0प्र, 2. रिजवान मंसूरी पुत्र नवी अहमद निवासी हजरतपुर थाना बिलासपुर जिला रामपुर उ0प्र, 3. असलम पुत्र बाबू जी निवासी सैजना थाना किच्छा जिला ऊधमसिंह नगर 4. तसव्वर पुत्र अकबर निवासी ग्राम सैजना थाना किच्छा जिला ऊधम सिंह नगर भी साथ मे आये थे। घटना के दिन आफताब उपरोक्त हमारे साथ नहीं आया था। उक्त लूटे हुये सामान को आफताब पुत्र स्व0 मो0अली निवासी द्धारिका फेस -2 धर्मपुर थाना रुद्रपुर उ0सि0नगर स्थायी निवासी वार्ड नं -2 विवेक नगर ट्राजिटकैम्प थाना ट्राजिट कैम्प जिला ऊधमसिंहनगर के गोदाम में रखने के लिये रुद्रपुर ले गये थे और हम लोग सामान नहीं बेच पाये तो आज उस सामान को आफताब के कहने पर बरेली बेचने के लिये के जा रहे थे। अभियोग मे धारा 395, 412,34 IPC में तरमीम किया गया था तथा 3/25 AACT की वृद्धि की गयी। अभियुक्तो को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

ALSO READ:  पंचूर पहुँच पूर्व महापौर ऋषिकेश अनिता ममगाईं ने शिरकत की CM योगी आदित्यनाथ की भतीजी की शादी में, वर वधू को दिया आशीर्वाद

अभियुक्त – जो गिरफ्तार हुए हैं उनके नाम व् पता-
1. नाहिद उर्फ साहिद पुत्र खलील अहमद निवासी ईशाहपुर घोटिया धोरा टाडा थाना भोजीपुरा जिला बरेली
2. निसार अहमद पुत्र शब्बीर निवासी सैजना थाना किच्छा उधम सिंह नगर उम्र 35
3. आसिफ हुसैन पुत्र अकबर हुसैन निवासी ग्राम सैजना थाना किच्छा उधम सिंह नगर उम्र 28 वर्ष
4. आफताब पुत्र स्व0 मो0अली निवासी द्धारिका फेस-2 धर्मपुर थाना रुद्रपुर उ०सि०नगर स्थायी निवासी वार्ड नं -2 विवेक नगर ट्राजिटकैम्प थाना ट्राजिट कैम्प जिला ऊधमसिंहनगर उम्र 33 वर्ष
5. महबूब शाह पुत्र भूरे शाह निवासी सैजना थाना किच्छा उधम सिंह नगर उम्र 35 वर्ष
6. मौ0 आसिफ पुत्र हबीब अहमद उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम हजरत नगर थाना बिलासपुर रामपुर उ0प्र0
फरार अभियुक्त
1. तसव्वर पुत्र अकबर निवासी ग्राम सैजना थाना किच्छा जिला ऊधम सिंह नगर.
2. रिजवान मंसूरी पुत्र नवी अहमद निवासी हजरतपुर थाना बिलासपुर जिला रामपुर उ0प्र
3. असलम पुत्र बाबू जी निवासी सैजना थाना किच्छा जिला ऊधमसिंह नगर
4. इसरत पुत्र हबीब निवासी हजरतपुर थाना बिलासपुर जिला रामपुर उ0प्र।

पुलिस टीम-
क्षेत्राधिकारी सितारगंज-  ओमप्रकाश शर्मा।
प्रभारी निरीक्षक किच्छा –  अशोक कुमार सिंह
व.उ.नि.  शंकर सिंह रावत
चौकी प्रभारी लालपुर- उ.निपंकज कुमार
उ.नि. गौरव जोशी
उ.नि. कपिल काम्बोज
उ.नि.  दीपक जोशी
उ.नि.  राजेन्द्र पन्त
कानि0 681 त्रिलोक पाण्डे
कानि0 322 संजय यादव
कानि0 597 रामेश्वर सिंह
कानि0 434 अमर सिंह
कानि0 10901 पूरन गिरि
कानि0 813 प्रमोद जोशी

एसओजी टीम-
1. प्रभारी एसओजी  कमलेश भटट
2.उ.नि. विकास चौधरी सर्विलांस प्रभारी
3. कानि0 1089 पंकज बिनवाल
4. कानि0 गणेश पाण्डे
5. कानि0 प्रमोद
6. कानि0 विनोद कन्याल

Related Articles

हिन्दी English