खटीमा :मुख्यमंत्री धामी ने माँ के साथ नगला तराई में मतदान किया

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

खटीमा : मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के क्रम में गुरुवार को राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय नगला तराई, जिला ऊधमसिंह नगर में बूथ न0 3 पर लाईन में लगकर मतदान किया। मुख्यमंत्री के साथ उनकी माताजी  बिशना देवी ने भी मतदान किया।मुख्यमंत्री ने सभी ग्रामीण मतदाताओं से त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में उत्साह पूर्वक मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता का एक-एक वोट राज्य में पंचायतों को मजबूत करने में निर्णायक भूमिका निभा सकता है।

ALSO READ:  UK : भारत-नेपाल सीमा पर 177 करोड़ का ड्राई पोर्ट: क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई ताकत : CM धामी

Related Articles

हिन्दी English