बागेश्वर : “कमस्यार महोत्सव” समिति का पुनर्गठन…विनोद अध्यक्ष व पंकज बने सचिव

ख़बर शेयर करें -
  • जल्द कमस्यार महोत्सव समिति का किया जाएगा पंजीकरण ;  पंकज डसीला
  • उत्तराखंड में कुमाऊ में बागेश्वर जिले में सबसे अच्छा क्षेत्र माना जता है कांडा-कमस्यार इलाका, खेती  की दृष्टि से 
कांडा/देवतोली  : कमस्यार महोत्सव समिति की यहां आयोजित बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्व सम्मति ने विनोद मेहरा को अध्यक्ष व पंकज को सचिव बनाया गया। एड० अनिल रौतेला को कानूनी सलाहकार बनाया गया।सभी ने समिति की मजबूती पर बल दिया। साथ ही तय किया गया कि जल्द ही समिति का पंजीकरण किया जाएगा। इस बार महोत्सव को अन्य सालों से अधिक भव्य बनाया जाएगा। स्थनीय संस्कृति को बढ़ावा दिया जाएगा।
राइंका देवतोली खेल मैदान में शुक्रवार को समिति की बैठक आयोजित हुई। वक्ताओं ने कहा कि तीन वर्ष पूर्ण होने पर कमस्यार महोत्सव समिति की कार्यकारिणी को कुछ दिन पहले भंग कर दिया था। मनोहर सिंह रौतेला की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नई कार्यकारिणी का चयन हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर विनोद मेहरा, उपाध्यक्ष राजेंद्र गैड़ा, कुंदन रावत, भास्कर चंतोला, गिरिराज रौतेला, महिला उपाध्यक्ष दया उप्रेती, सचिव पंकज डसीला, सहसचिव अनिल रौतेला, कोषाध्यक्ष सुनील रावत, सह कोषाध्यक्ष कमलेश राठौर को सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया। संरक्षक निरंकारी संत सोहन सिंह रावत, मनोहर सिंह रौतेला, राजेंद्र खाती, संयोजक सुरेश सिंह रावत, सहसंयोजक दीपक रौतेला बनाया गया।  सदस्य के रूप में मनोज राठौर, चंद्रशेखर रौतेला, नीरज भौर्याल, दीपक उप्रेती, हरीश डसीला, मनोज रौतेला, ऊषा बिष्ट, राजेंद्र राठौर, गोकुल नगरकोटी, सुबेदार लाल सिंह रावत, महेश राठौर,रवि रावत, गोविंद कुमार, जगदीश साहनी, सुनीता राठौर, तुलसी रौतेला, सुनीता रावत, कविता रौतेला को चुना गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द समिति का पंजीकरण किया जाएगा।

Related Articles

हिन्दी English