5 फीट का अजगर ऐसे पकड़ा कमल सिंह राजपूत ने…हर कोई देखना वाला था हैरान

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

घर के अंदर पानी के चैंबर में घुसा अजगर तो हड़कंप मच गया. मामला ऋषिकेश में ग्राम पंचायत श्यामपुर के भल्ला फार्म- नंबर 8 केदारपुरम गली नंबर 23 के पास का है. यहाँ सरबजीत सिंह के घर में पानी के चेंबर में अजगर बिराजमान था.

अजगर दिखने के बाद सरबजीत ने सूचना वन विभाग को दी. मौके पर पहुंचे वन कर्मी कमल सिंह राजपूत ने रेस्क्यू किया. लेकिन रेस्क्यू इतना जटिल था लगभग डेढ़ घंटे का समय लग गया. कमल ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ा. आपको कमल काफी निपुण माने जाते हैं रेस्क्यू करने में. उनके सामने दुगुनी चुनौती रहती है….वन्य जीव को तो बचाना ही है हर हाल में…साथ में समय पर पहुंचना भी है और अपनी भी सुरक्षा का भी ध्यान रखना है. जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह सरबजीत सिंह का बेटा अपने घर की साफ-सफाई कर रहा था. तभी उसने घर के अंदर बने पानी की सफाई के लिए बने चेंबर को साफ करने के लिए खोला तो उसकी नजर चेंबर के अंदर बैठे अजगर पर पड़ी. फिर क्या था भागा वहां से चिल्ला कर. अजगर अजगर….उसने घबराकर अपने पिता को आवाज दी. चेंबर में अजगर मिलने से परिजनों के साथ-साथ मोहल्ले के लोग भी एकत्रित हो गए. जिसकी सूचना सरबजीत सिंह ने वन विभाग को दी. सूचना पर मौके पर पहुंचे वन कर्मी कमल सिंह राजपूत ने लगभग डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर पर काबू पाया और पकड़ने में सफलता हासिल की.

ALSO READ:  ऋषिकेश महापौर द्वारा लाल पानी स्थित निर्माणाधीन ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट का औचक निरीक्षण; जल्द शुरू होगा संचालन

कमल सिंह राजपूत ने बताया कि इस अजगर की लंबाई लगभग 5 फुट के करीब है. इसे अब जंगल में उसके अनुकूल वातारवण में छोड़ दिया है.सरबजीत के घर वालों ने वन विभाग का और कमल को धन्यवाद कहा, समय से आने के लिए और सकुशल रेस्क्यू करने के लिए.

ALSO READ:  UK : चारधाम यात्रा में हेली सेवाओं पर नियंत्रण, 8–9 कंपनियां ही होंगी ऑपरेटर : डॉ. आशीष चौहान, CEO, UCADA

Related Articles

हिन्दी English