मधुवन आश्रम में जन्माष्टमी उत्सव, चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित 35 स्कूल पहुंचे
हर वर्ष होते हैं भव्य कार्यक्रम आयोजित मधुवन आश्रम में

- सबसे ज्यादा बच्चों के कार्यक्रम आयोजित होते हैं मधुवन आश्रम में
- हरे हरे कृष्ण हरे कृष्ण बोल बोल करते हैं बच्चे आयोजन में प्रतिभाग
- प्रभू सुनते हैं सबकी, मधुवन आश्रम महाराज परमानंद दास महाराज के आशीर्वाद से होता है सब आयोजन
ऋषिकेश: मधुबन आश्रम में बुधवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी 2025 के संदर्भ में चित्रकला प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने भाग लिया. आश्रम के प्रबंधक हर्ष कौशल ने जानकारी देते हुए बताया, लगभग 35 स्कूलों ने इस प्रतियोगिता में जूनियर सीनियर वर्ग में भाग लिया. इन सब का परिणाम कल समूह गायन, समूह नृत्य, फैंसी ड्रेस श्लोक भागवत गीता के ऊपर क्विज के बाद शाम को घोषित होगा. सबको पुरस्कार दिया जाएगा. सभी बच्चों को प्रसाद भी ग्रहण भी करवाया गया. कार्यक्रम का शुभा रंभ मधुबन आश्रम अध्यक्ष परमानंद दास महाराज, रास बिहारी प्रभु, अजीत दास, प्रभु ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सूर्य चंद्र चौहान, वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के संरक्षण कमल सिंह राणा, राजकिशोर, मुकुल शर्मा, अंकित, सोनू पोखरियाल, धोनी, श्वेता नेगी, सूरज पाहवा, मनीष धींगडा इत्यादि ने सहयोग प्रदान किया गया.



