चंदौली : जैपुरिया स्कूल्स बनारस (पड़ाव व बाबतपुर) को सर्वश्रेष्ठ विद्यालय का राष्ट्रीय पुरस्कार

भारत के 43 सेठ एम. आर. जैपुरिया स्कूल्स में प्राप्त किया प्रथम स्थान

ख़बर शेयर करें -

महेंद्र पटेल की रिपोर्ट-

चंदौली : जैपुरिया स्कूल्स बनारस (पड़ाव व बाबतपुर) को सर्वश्रेष्ठ विद्यालय का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। चंदौली में सेठ एम. आर. जैपुरिया स्कूल्स के 43 स्कूलों के वार्षिक पुरस्कार समारोह में बनारस के पड़ाव एवं बाबतपुर कैम्पस को सर्वश्रेष्ठ स्कूल का पुरस्कार प्रदान किया गया। शिक्षा व अन्य गतिविधियों के माध्ययम से छात्र -छात्राओं के सर्वागीण विकास को सुनिश्चित करने के लिए यह प्रतिष्ठा परक पुरस्कार सीबीएसई के सचिव अनुराग त्रिपाठी के कर कमलों से प्रदान किया गया।

ALSO READ:  ऋषिकेश : स्वामी गोपालाचार्य बने अखिल भारतीय संत समिति के अध्यक्ष

जैपुरिया स्कूल्स बनारस की ओर से समारोह मेँ उपस्थित प्रबंध निदेशक मनोज कुमार बजाज, अधिशासी निदेशक श्याम सुंदर बजाज एवं निदेशक आयुष्मान बजाज ने यह पुरस्कार प्राप्त किया।समारोह को सम्बोधित करते हुए सेठ एम. आर. जैपुरिया स्कूल्स समुह के वाईस चेयरमैन श्रीवत्स जैपुरिया ने कहा कि सही शिक्षा के माध्यम से बेहतर भविष्य का निर्माण करना स्कूल्र प्रशासन की जिम्मेदारी है।

अपने संदेश में जैपुरिया स्कूल्स बनारस के चेयरमैन दीपक कुमार बजाज ने अपने स्कूल्रो के शिक्षकों, बच्चों, अभिभावकों व कर्मचारियों को इस उपलब्धि का श्रेय देते हुए भरोसा दिलाया कि इसे भविष्य में दोहराने का पूरा प्रयास किया जायेगा।

ALSO READ:  पौड़ी : पोकलैन्ड मशीन के बकेट से युवक की हत्या करने वाले आरोपी को पौड़ी पुलिस ने हरियाणा से धर दबोचा

आगरा में आयोजित इस दो दिवसीय कार्यक्रम में शिक्षा के विभिन्न पहलूओं से जुड़े विषयों पर परिचर्चा, संगोष्ठी व कार्यशालाओँ का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अन्य गतिविधियों के लिए लखनऊ, गोरखपुर, बाराबंकी, पटना, नोएड़ा, पडरौना, हरदोई व प्रतापगढ़ के स्कूलों को भी सम्मानित किया गया।

Related Articles

हिन्दी English