चाइनीज मांझे की चपेट में आये दरोगा, 18 टाँके लगे हॉस्पिटल में भर्ती

ख़बर शेयर करें -
मेरठ :कितनी कोशिश कर लो ये चाइनीज मांझा फिर भी बाजार में बिक रहा है. अब पुलिस के दरोगा ही चपेट में आ गए. १८ टाँके आये हैं और अब हॉस्पिटल में भर्ती हैं. मामला   उत्तर प्रदेश के  मेरठ  का है. चाइनीज मांझे की चपेट में आए लोहियानगर थाने के दरोगा, अस्पताल में भर्ती हैं.  18 टांके लगे हैं.  प्रतिबंधित चाइनीज मांझे का कहर लगातार जारी है। शनिवार सुबह लोहिया नगर थाना क्षेत्र में चाइनीज मांझे की चपेट में आने से एक पुलिस दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गया।
मांझे से उनकी ठोड़ी और गाल कट गए, आनन फानन में स्थानीय लोगों ने दरोगा को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है दरोगा को 18 टांके लगे है। दरोगा का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि लोहिया नगर थाने की जाकिर कॉलोनी चौकी पर तैनात दरोगा शनिवार सुबह चौकी से थाने की ओर जा रहे थे। संतोष हॉस्पिटल के पास पहुंचते ही हवा में लटका चाइनीज मांझा अचानक उनकी गर्दन में उलझ गया। जिसने दरोगा की ठोड़ी और गाल को गहराई से काट दिया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायल दरोगा को संतोष हॉस्पिटल में भर्ती कराया। शहर में लगातार हो रही इन घटनाओं के बावजूद प्रतिबंधित चाइनीज मांझे का खुलेआम इस्तेमाल चिंता का विषय बना हुआ है।

Related Articles

हिन्दी English