मंत्री सुबोध उनियाल की मौजूदगी में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकली कैलाश गेट से तपोवन तक

ख़बर शेयर करें -
नरेन्द्रनगर/ऋषिकेश  : [मनोज रौतेला] जम्मू और कश्मीर के  पहलगाम में  कुछ कायरों  द्वारा निर्मम हमारे  बेकसूर हमारे लोगों का जघन्य   हत्याकांड करने  के बाद  हमारे वीर सैनिकों ने  आपरेशन सिंदूर को सफलता से अंजाम तक पहुँचाया. इस दौरान,  पाकिस्तान को मुहंतोड जवाब देकर  कई आंतकवादी ठिकाने  नष्ट किए.  हमारी देश की महिलाओं  के सिंदूर का बदला लिया गया. इसी गौरवान्वित  जीत पर   सैन्य सम्मान में शुक्रवार को यानी  23/05/2025 को  कैबिनेट मंत्री  सुबोध उनियाल  की  उपस्थित में   लोगों ने  तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा कैलाश गेट क्रांति चौक से  नगर पंचायत तपोवन सराय तक निकाली। मंडल अध्यक्ष रमेश पुंडीर के मुताबिक,   इस दौरान    सभी राष्ट्र प्रेमियों  ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी अपनी भूमिका निभाई और  हमारे देश के सैनिकों   का सम्मान व उत्साहवर्धन करने में सहयोगी रहे। तिरंगा यात्रा में जिला अध्यक्ष  उदय सिंह रावत, ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, नगर पंचायत अध्यक्षा  विनीता बिष्ट, भरपूर मंडल के अध्यक्ष  नंदेश्वरी देवी, मुनिकुरेती ढालवाला के मंडल अध्यक्ष  भगवती काला, भारतीय जनता पार्टी की ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा में सम्मिलित रहे। यात्रा में  पूर्व सैनिकों ने बढ़ चढ़कर इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। महिलाओं, युवाओं, एवं बुजुर्गों ने भी रैली को सफल बनाने में सहयोग दिया.  नरेंद्र नगर ग्रामीण मंडल की ओर से तिरंगा यात्रा में आए गणमान्य लोगों  का  धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया.  इस दौरान,  मंडल महामंत्री राधाकृष्ण रयाल,मंडल उपाध्यक्ष अशोक कंडवाल,सुनील राणा,कुंदन नेगी, गीता दवान, मंडल मंत्री शकुंतला असवाल, गोपाल सिंह  कोषाध्यक्ष होशियार सिंह भंडारी कार्यालय मंत्री, बृजमोहन सोशल मीडिया प्रभारी, आम जन, भाजपा  कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

हिन्दी English