ऋषिकेश में नगर निगम ने चलाया मां गंगा के त्रिवेणी घाट तट से लेकर चंद्रभागा नदी तक बृहद सफाई अभियान

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :  शुक्रवार को  महापौर  शंभू पासवान, गोपाल राम बिनवाल नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पखवाड़े के अंतर्गत पवित्र मां गंगा के पावन तट पर बृहद सफाई अभियान का संचालन किया गया अभियान में मां गंगा के त्रिवेणी घाट तट से लेकर चंद्रभागा नदी तक बृहद अभियान में लगभग 1 टन कचरा एकत्रित किया गया। अभियान के दौरान लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से अनुरोध किया गया कि कोई भी व्यक्ति गंगा नदी एवं उसके आसपास के क्षेत्र में अपने घरों का कूड़ा प्लास्टिक या जो व्यक्ति मां गंगा घाट पर स्नान इत्यादि के लिए आते हैं खाने पीने की सामाग्री पुराने कपड़े आदि को ना फेकें। अभियान के दौरान 100 से अधिक पर्यावरण मित्रों जिसमें 40 महिला पर्यावरण मित्रों ने प्रतिभा किया। अभियान में त्रिवेणी  सेना समूह की महिलाएं नगर निगम ब्रांड एंबेसडर कुमारी नीरजा गोयल स्वच्छता चैंपियन ओमप्रकाश गुप्ता एवं  श्यामलाल, राजेश प्लास्टिक, राजीव लोचन प्रधानाचार्य आईडीपीएल इंटर कॉलेज के अतिरिक्त पर्यावरण सुपरवाइजर सभासद  महापौर एवं स्थानीय लोगों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।
ALSO READ:  UK :आज की शाम परमार्थ निकेतन गंगा तट पर प्रसिद्ध ड्रमवादक शिवमणि और प्रसिद्ध गायिका रूना रिजव़ी शिवमणि की आवाज का जादू

Related Articles

हिन्दी English