ऋषिकेश में जयेंद्र रमोला समेत अन्य कांग्रेसजनों ने दी हिन्दू नववत्सर की बधाई बाजार में

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : शुक्रवार को यानी  दिनांक 20/3/2026 को छिद्दरवाला बाजार में कांग्रेस जनों द्वारा हिन्दू नवसंवत्सर एवं चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर देवी माता मन्दिर में मातृशक्ति व बाजार भ्रमण कर स्थानीय व्यापारियों को शुभकामनाएं देकर हिन्दू नव वर्ष कैलेंडर वितरण किया। कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने कहा कि हिन्दू नवसंवत्सर केवल एक तिथि नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और नवचेतना का प्रतीक है। चैत्र नवरात्रि हमें शक्ति, सकारात्मकता और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है छिद्दरवाला के सम्मानित व्यापारियों के बीच जाकर शुभकामनाएं देकर कैलेंडर वितरण किया ऐसे प्रयास समाज में आपसी प्रेम, विश्वास और एकता को और मजबूत करता हैं।
स्थानीय व्यापारी कमल रावत व सालिगराम शास्त्री ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से समाज में आपसी जुड़ाव मजबूत होता है और त्योहारों की खुशी सबके बीच साझा होती है कांग्रेस जनों द्वारा सभी व्यापारियों को नवसंवत्सर और नवरात्रि की शुभकामनाएं देकर कैलेंडर वितरण किया,भारतीय परंपरा में नवसंवत्सर और नवरात्रि का विशेष महत्व है, यह समय नई शुरुआत और सकारात्मक ऊर्जा का होता है।कार्यक्रम में छिद्दरवाला ग्राम प्रधान गोकुल रमोला, ज्येष्ठ प्रमुख धनबीर बेंदवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य रविंद्र राणा, कृपाल सिंह सरोज, आशा सिंह चौहान, विजय बिष्ट, गजेन्द्र विक्रम शाही, हरि सिंह राणा, कृष्ण कुमार थापा, सूरत सिंह रांगढ, विजय रावत, आनन्द सिंह कैन्तुरा, पूरण चंद रमोला, जितेन्द्र त्यागी, कुंवर गुसांई, दीपक नेगी, नरेन्द्र रांगढ, विश्वमोहन सिंह राणा, मदन शर्मा, मनोज गुसांई, दिनेश बिष्ट आदि मौजूद रहे ।
ALSO READ:  पंतनगर : जिस मेले का हर किसान करता है इंतजार, CM धामी ने किया शुभारम्भ

Related Articles

हिन्दी English