ऋषिकेश में नागालैण्ड के अपर मुख्य सचिव वी शशांक शेखर ने दूसरे दिवस भी नमामि गंगे योजना अन्तर्गत किए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : नागालैण्ड के अपर मुख्य सचिव एवं 1998 बैच के वरिष्ठ आई ए एस अधिकारी वी शशांक शेखर ने दूसरे दिवस भी नमामि गंगे योजना अन्तर्गत किए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया।रविवार की सुबह उन्होंने त्रिवेणी घाट पर आमजन की तरह श्रद्धालु के रूप में स्नान कर स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया।इसके बाद पौराणिक वीरभद्र महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की। पूजा में उनके साथ जिला गंगा संरक्षण समिति देहरादून के नामित सदस्य अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण कार्यकर्ता डॉ विनोद प्रसाद जुगलान एवं समिति के जिला परियोजना अधिकारी रवि कांत पाण्डेय उपस्थित रहे। मन्दिर परिसर में प्रबंधक दिगम्बर रघुवीर गिरी एवं प्रबंधन समिति के सदस्यों ने उत्तरीया वस्त्र ओढ़ा कर स्वागत किया।तदोपरान्त वरिष्ठ आई ए एस अधिकारी ने लालपानी वन बीट अंतर्गत स्थापित स्मृति वन का दौरा करते हुए औषधीय छायादार पौध रोपण किया।उन्होंने कहा कि हमें पर्यावरण संरक्षण के लिए कर्तव्यनिष्ठा से मिलजुलकर कार्य करना चाहिए।उन्होंने स्मृति वन की स्थापना के लिए जिला गंगा संरक्षण समिति एवं सहयोगी संगठनों के प्रयासों की सराहना की।मौके पर नमामि गंगे जिला क्रियान्वयन समिति देहरादून के परियोजना अधिकारी रवि कांत पाण्डेय,वन क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश गंभीर सिंह धमांदा, अनुभाग अधिकारी महावीर सिंह नेगी,वन दरोगा अवतार सिंह रावत,वन दरोगा महेन्द्र सिंह,वन दरोगा चन्द्र प्रकाश अंथवाल, वन दरोगा दीपेंद्र असवाल, पण्डित शिव सेमवाल, अरविन्द कोली, देवेन्द्र सिंह मौजूद रहे।
ALSO READ:  ऋषिकेश : ग्राम प्रधान ने हरिपुर कलां की जर्जर सड़कें और पेयजल समस्या को लेकर PWD के अधिशासी अभियंता को 5 सूत्रीय मांगों का सौंपा ज्ञापन

Related Articles

हिन्दी English